2 डिजास्टर के बाद ब्लॉकबस्टर निकली पति सूर्या की ‘करुप्पु’, भावुक हुईं ‘सिस्टम’ हीरोइन

Last Updated:May 23, 2026, 08:05 IST

‘करुप्पु’ ने सूर्या की पिछली दो मेगाबजट फ्लॉप के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. ‘करुप्पु’ से पहले सूर्या की दो फिल्में ‘रेट्रो’ और ‘कंगुवा’ आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. ‘करुप्पु’ ने एक हफ्ते से भी कम समय में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया है. इस पर उनकी एक्ट्रेस पत्नी ज्योतिका ने प्रतिक्रिया दी है.

ज्योतिका इन दिनों प्राइम वीजियो ऑरिजनल फिल्म ‘सिस्टम’ को लेकर चर्चा में हैं. इसमें वह सोनाक्षी सिन्हा के साथ लीड रोल प्ले कर रही हैं. फिल्म प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपने पति और सुपरस्टार सूर्या की नई फिल्म ‘करुप्पु’ की बॉक्स ऑफिस सफलता पर दिल से प्रतिक्रिया दी है. ज्योतिका ने कहा कि ‘करुप्पु’ को मिले रिस्पांस और टिकट काउंटर पर लगने वाली भीड़ ने बहुत भावुक कर दिया है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @jyotika)

ज्योतिका ने कहा, “हम बहुत भावुक हैं. सूर्या को अच्छी कहानियां सुनाना पसंद है और वह हमेशा सुनिश्चित करते हैं कि हर फिल्म में एक कहानी हो. लेकिन बॉक्स ऑफिस के आंकड़े भी जरूरी हैं, मुझे लगता है, हीरो के लिए. या किसी भी अभिनेता के लिए, किसी भी बजट में. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @jyotika)

ज्योतिका ने आगे कहा, “कोई भी यहां नुकसान में रहने के लिए नहीं है. इसलिए उनके लिए भी आंकड़े निकालना बहुत जरूरी है.” उन्होंने आगे कहा कि ‘करुप्पु’ के क्लाइमैक्स सीन सूर्या की परफॉर्मेंस की वजह से खास हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @jyotika)

Add News18 as
Preferred Source on Google

बता दें, ‘करुप्पु’ ने पहले दिन 15.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग की, और वीकेंड में जबरदस्त ग्रोथ देखी गई. दूसरे दिन फिल्म ने 24.15 करोड़ रुपये कमाए, और रविवार को फिर से उछाल आया जब 28.35 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जो अब तक का सबसे ज्यादा एक दिन का कलेक्शन है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Actorsuriya)

सोमवार को फिल्म की रफ्तार थोड़ी कम हुई और 14.30 करोड़ रुपये कमाए, जबकि मंगलवार को 12.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई. बुधवार को 8.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज हुआ, जिसमें गिरावट आई, लेकिन आंकड़े इतने थे कि फिल्म ने एक हफ्ते से भी कम समय में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Actorsuriya)

फिल्म ने तमिल भाषी क्षेत्रों में खासतौर पर अच्छा प्रदर्शन किया है, जहां दर्शकों ने सूर्या के मास-एक्शन रोल को खूब पसंद किया है. तेलुगू डब्ड वर्जन ने भी कुल कलेक्शन में योगदान दिया है, हालांकि तमिल मार्केट फिल्म के लिए ज्यादा मजबूत रहा है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Actorsuriya)

‘करुप्पु’ ने सूर्या की कई हालिया फिल्मों की लाइफटाइम इंडिया नेट कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने ‘रेट्रो’ की लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है, जिसने 60.58 करोड़ रुपये कमाए थे, और ‘कंगुवा’ को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसकी कुल कमाई 70.37 करोड़ रुपये रही थी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Actorsuriya)

ज्योतिका फिलहाल अश्विनी अय्यर तिवारी की ‘सिस्टम’ में सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आ रही हैं. ‘सिस्टम’ दो महिलाओं की कहानी है, जिनकी जिंदगी समाज के दो छोर पर है. नेहा राजवंश एक हाई-प्रोफाइल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर हैं, जो आत्मविश्वास और अधिकार के साथ चलती हैं, जबकि सरिका रावत कोर्टरूम स्टेनोग्राफर के रूप में चुपचाप काम करती हैं और एक सीमित दुनिया में जीती हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @jyotika)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति