कौन है भारत की सबसे अमीर महिला, आजकल क्यों हो रही है उनकी चारो ओर चर्चा

होमफोटोमनी

कौन है भारत की सबसे अमीर महिला, आजकल क्यों हो रही है उनकी चारो ओर चर्चा

Last Updated:July 18, 2020, 09:58 IST

क्या आप देश की सबसे अमीर महिला के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो आपको बता दें कि देश के जाने-माने बिजनेसमैन और HCL टेक के फाउंडर शिव नादर की बेटी रोशनी नादर देश की सबसे अमीर महिला है. आइए जानें इनके बारे में…

शुक्रवार की सुबह HCL टेक के चेयरमैन शिव नाडर ने चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है और इसके तुरंत बाद उनकी बेटी रोशनी नाडर के पास एचसीएल टेक की कमान आ गई है. इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर उनके बारे में लगातार बातें हो रही है. रोशनी नाडर की पहचान सिर्फ इतनी ही नहीं है बल्कि वो देश की सबसे अमीर महिला भी हैं.

रोशनी नाडर मल्होत्रा HCL कॉरपोरेशन की एग्जीक्यूटिव और सीईओ रही हैं. वे केवल 28 साल की उम्र में कंपनी की सीईओ बन गई थीं. इसके साथ वे HCL टेक्नोलॉजीज के बोर्ड की वायस चेयरपर्सन और शिव नाडर फाउंडेशन की ट्रस्टी भी रही हैं.

सिर्फ 28 साल की उम्र में एचसीएल के सीईओ के तौर पर जिम्मेदारी संभालने वालीं रोशनी नाडर मल्होत्रा कहती हैं कि इसके चलते उन्हें पिता के साथ कारोबार में काफी वक्त गुजारने का मौका मिला है. उनका कहना है कि इससे उन्हें कारोबार की समझ हो रही है और पिता शिव नाडर को भी मदद मिल रही है. रोशनी नाडर मल्होत्रा अकसर एचसीएल फाउंडेशन के जरिए सामाजिक कामों में भी सक्रिय रहती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रोशनी दिल्ली में बढ़ी हुई हैं. उनके पास अमेरिका के Kellogg स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री है. वे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के यंग ग्लोबल लीडर्स इनिशियेटिव का भी हिस्सा रही हैं.

रोशनी नाडर का नाम फोर्ब्स द्वारा जारी दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में भी साल 2017 से 2019 तक शामिल किया गया है. 2019 में वे इस सूची में 54वें नंबर पर थीं. साल 2019 में वे देश की सबसे अमीर महिला थीं. IIFL Wealth Hurun India के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 31,400 करोड़ रुपये की है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति