Last Updated:May 09, 2026, 05:39 IST
Vrishabh Rashifal: ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज वृषभ राशि के जातकों के जीवन में बड़ा बदलाव आने वाला है. ऐसे लोग जो मन में ठान लेते हैं, उस काम को पूरा भी करते हैं. इसके लिए आज शनिदेव की उपासना इन राशि वालों के लिए काफी कारगर होगा. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का पूरा दिन बिजनेस, लव लाइफ और करियर के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 9 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज श्रवण नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मकर राशि में संचरण कर रहे हैं. वहीं, सूर्य आज मेष राशि में हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का पूरा दिन बिजनेस, लव लाइफ और करियर के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातक भरोसेमंद, धैर्यवान और दृढ़ संकल्पित होते हैं. ऐसे लोग जो मन में ठान लेते हैं, उस काम को पूरा भी करते हैं. आज आप जिस भी काम को करें, उसे पूरे मेहनत के साथ करें. तभी आपको जीवन में सफलता मिलेगी.
बिजनेस में बड़े फैसलों से बचें
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज का दिन वैसे तो उनके लिए सामान्य है. लेकिन आज आप अपने व्यवसाय से जुड़े बड़े फैसलों से बचें. जल्दीबाजी में लिया गया आपका फैसला आपको नुकसान पहुंचा सकता है. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज वो ऑफिस में बिंदास होकर काम करेंगे. आज आप नई नौकरी के लिए भी प्रयास कर सकते हैं, यह समय उस लिहाज से भी आपके लिए काफी अच्छा है. जो लोग स्टूडेंट्स हैं, आज उन्हें अपना फोकस अपने टारगेट पर रखना होगा.
इन्वेस्टमेंट से पहले लें एक्सपर्ट से राय
वृषभ राशि के जातक जो इनवेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वो शेयर बाजार या म्युचुअल फंड में पैसा इन्वेस्ट करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. आज आप किसी छोटे प्लॉट में भी पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. वृषभ राशि वालों के लव लाइफ में आज खुशहाली आएगी. आज आपके पार्टनर से चले आ रहे बात-विवाद पर भी ब्रेक लगेगा. जो लोग सिंगल हैं, आज उनके पार्टनर की खोज भी पूरी होगी. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आप अपने लाइफ पार्टनर को वक्त जरूर दें और उसकी बातों को समझें.
शनि से जुड़े चींजों का करें दान
आज आपका शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 9 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक हनुमान जी और शनिदेव की पूजा आराधना जरूर करें. इस दौरान आप शनि से जुड़ी चीजों का दान भी जरूर करें. इससे आपके शनि संबंधित समस्याएं दूर होंगी.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Varanasi,Varanasi,Uttar Pradesh
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.











