जिसने रोहित को बल्ला पकड़ना सिखाया, अब उनका बेटा बनेगा मुंबई का कप्तान

होमखेलक्रिकेट

जिसने रोहित को बल्ला पकड़ना सिखाया, अब उनका बेटा बनेगा मुंबई का कप्तान

Last Updated:September 01, 2026, 14:14 IST

रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड के बेटे सिद्धेश लाड को मुंबई रणजी टीम का कप्तान बनाया गया है. सिद्धेश शार्दुल ठाकुर की जगह कप्तान बने हैं. शार्दुल को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है. आगामी रणजी सीजन में मुंबई की टीम सिद्धेश लाड की कप्तानी में अपना पहला मैच चंडीगढ़ के खिलाफ खेलेगी.

सिद्धेश लाड बनेंगे मुंबई के कप्तान

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हिटमैन रोहित शर्मा को आज दुनिया जानती है, लेकिन रोहित को हिटमैन किसने बनाया शायद ये कुछ चुनिंदा फैंस को ही पता होगा. मॉर्डन डे क्रिकेट में रोहित को खेलते हुए देख युवा प्लेयर उनसे सीखते हैं, लेकिन रोहित ने जिनसे सीखा उनका नाम दिनेश लाड है. दिनेश लाड रोहित के बचपन के कोच हैं और उन्होंने ही रोहित को बल्ला पकड़ना सिखाया, लेकिन अब उनके खुद के बेटे सिद्धेश ने भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर उन्हें गौरवान्वित होने का अवसर दिया है.

दरअसल, सिद्धेश लाड को मुंबई रणजी टीम के आगामी सीजन के लिए शार्दुल ठाकुर की जगह कप्तान नियुक्त किया गया है. शार्दुल को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत इस पद से हटाया गया है. शार्दुल ने 2025-26 सत्र के लिए अजिंक्य रहाणे की जगह मुंबई की कप्तानी संभाली थी, जिसमें 42 बार की रणजी ट्रॉफी विजेता टीम क्वार्टर फाइनल में ही बाहर हो गई थी. रणजी सत्र की शुरुआत 11 अक्टूबर को होगी और मुंबई की टीम अपने पहले मैच में चंडीगढ़ से भिड़ेगी.

गोवा से वपास मुंबई की टीम में आए हैं सिद्धेश लाड

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के एक शीर्ष अधिकारी ने लाड की नियुक्ति की पुष्टि की है. 34 साल के लाड बीच में मुंबई को छोड़कर गोवा चले गए थे. उन्होंने एक साल की ‘कूल ऑफ’ अवधि पूरी करने के बाद 2024-25 में मुंबई की टीम में वापसी की थी. पिछले रणजी ट्रॉफी सत्र में उन्होंने आठ मैचों में 77.40 की औसत से 774 रन बनाए, जिसमें पांच शतक और एक अर्धशतक शामिल है.

सिद्धेश लाड का क्रिकेटिंग करियर

सिद्धेश लाड ने अपने क्रिकेटिंग सफर की शुरुआत साल 2013 में की थी. उसके बाद से वह 82 फर्स्ट क्लास, 56 लिस्ट ए और 61 टी20 मैच खेल चुके हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 5623 रन बनाए, जिसमें 15 शतक और 30 अर्धशतक भी दर्ज है. इसके अलावा लिस्ट एक की बात करें तो उन्होंने इस फॉर्मेट में 1571 रन बनाए हैं. लिस्ट में सिद्धेश ने 4 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि टी20 में उनके नाम 4 फिफ्टी के साथ 944 रन दर्ज हैं.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 01, 2026, 14:14 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति