नई दिल्ली. ‘मदहोश दिल की धड़कन’ 90 के दशक का वो सदाबहार गाना है, जिसे सुनते ही आज भी पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. यह रोमांटिक ट्रैक 1998 में आई फिल्म जब प्यार किसी से होता है का है, जिसमें सलमान खान और ट्विंकल खन्ना की खूबसूरत ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिली थी. फिल्म में सलमान के चॉकलेटी लुक और ट्विंकल के चार्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. इस गाने को कुमार सानू और लता मंगेशकर ने अपनी जादुई आवाज से सजाया था. उस दौर में यह गाना हर आशिक की जुबान पर हुआ करता था. संगीतकार जतिन-ललित के बेहतरीन म्यूजिक और आनंद बख्शी के लिखे खूबसूरत शब्दों ने इसे एक कल्ट रोमांटिक एंथम बना दिया.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source










