बरेली में दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुला राज, दोस्त ही निकला कातिल

Last Updated:May 09, 2026, 09:46 IST

Bareilly News: करीब एक महीने पहले बरेली में दिव्यांग ई-रिक्शा चाक की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. दिव्यांग चंद्रप्रकाश की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके अपने दोस्त सिंटू उर्फ़ मुकेश ने की थी. मुकेश को शक था कि चंद्रप्रकाश का उसकी पत्नी से अवैध संबंध है. इसी शक की वजह से उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

ख़बरें फटाफट

बरेली में दोस्त ने ही की थी दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की हत्या

बरेली. बरेली में अब से करीब 5 सप्ताह पहले एक दिव्यांग ई रिक्शा चालक की हत्या हुई थी. इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हत्या की वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि उसके बेहद करीबी दोस्त ने ही अंजाम दिया था. दोस्त सिंटू उर्फ मुकेश को शक था कि उसके दिव्यांग दोस्त चंद्रप्रकाश के उसकी पत्नी से अवैध संबंध है. इसी शक में सिंटू अपने दोस्त चंद्र प्रकाश को घटना वाले दिन ई रिक्शा से शहर की ओर ले गया. रास्ते में शराब पिलाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी. फिलहाल, पुलिस ने करीब 5 सप्ताह तक चली जांच पड़ताल के बाद हत्यारोपी सिंटू उर्फ मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने सिंटू की निशानदेही पर मृतक चंद्र प्रकाश का ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद अब हत्या आरोपी दोस्त को जेल भेज दिया है.

दरअसल, थाना आंवला के आशपुर गांव के रहने वाले दिव्यांग ई-रिक्शा चालक चंद्र प्रकाश और सिंटू उर्फ मुकेश के बीच गहरी दोस्ती थी. दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था. चंद्र प्रकाश समय-समय पर अपने दोस्त सिंटू उर्फ मुकेश की जरूरत के हिसाब से मदद भी करता था. लेकिन पिछले कुछ समय से सिंटू उर्फ मुकेश को शक था कि चंद्रप्रकाश के उसकी पत्नी से अवैध संबंध है. इस बात को लेकर सिंटू ने कभी भी हकीकत समझने के लिए चंद्र प्रकाश से बात नहीं की. बल्कि अपने मन ही मन चंद्र प्रकाश को रास्ते से हटाने का तरीका सोचता रहा. 30 मार्च 2025 को सिंटू उर्फ मुकेश शाम के वक्त चंद्र प्रकाश को ई-रिक्शा से शहर की ओर ले गया.  हमेशा साथ आने जाने वाला चंद्रप्रकाश अपने ई-रिक्शा से चल दिया. रास्ते में सिंटू उर्फ मुकेश ने चंद्र प्रकाश के साथ मिलकर शराब पी और इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात को लूट का स्वरूप देने के लिए उसका ई-रिक्शा लेकर फरार हो गया. अगले दिन थाना भमोरा इलाके से चंद्रप्रकाश का शव बरामद हुआ.

पूछताछ में टूटा मुकेश

शव बरामद होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपनी तहकीकात शुरू की. जिसमें करीब 38 दिन तक चली जांच पड़ताल के बाद पुलिस हत्या आरोपी दोस्त सिंटू उर्फ मुकेश के करीब पहुंच गई. पहले तो सिंटू उर्फ मुकेश ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो सिंटू टूट गया और उसने सच्चाई बयां कर दी. फिलहाल पुलिस ने अब कातिल दोस्त सिंटू उर्फ मुकेश को गिरफ्तार करने के साथ ही उसकी निशानदेही पर लूटा गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Bareilly,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति