कानपुर में ट्रांसफार्मर और केबल चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, 4 गिरफ्तार

Last Updated:May 09, 2026, 10:32 IST

कानपुर पुलिस ने बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर और केबल चोरी करने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 20 लाख रुपये कीमत का तार, इंसुलेटर और लोडर बरामद किया है. जांच में सामने आया कि आरोपी बिजली विभाग के कर्मचारी बनकर रात में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे और बचने के लिए लोडर चोरी की झूठी रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी.

कानपुर पुलिस ने बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर और केबल चोरी करने वाले गैंग का खुलासा किया है. पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी मौका पाकर फरार हो गए. चोरों को जब लगा कि वे लोडर के नंबर के आधार पर पकड़े जा सकते हैं, तो उन्होंने सचेंडी थाने में खुद ही अपने लोडर चोरी होने की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी. पुलिस ने गैंग का खुलासा किया तो पूरा मामला सामने आ गया. अब पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है.

कैसे देते थे चोरी की घटना को अंजाम

कानपुर में यह गैंग बिजली विभाग के कर्मचारी बनकर रात में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. पुलिस जांच में पता चला कि बीते दिनों गैंग ने बिधनू के कठेरुआ से ट्रांसफार्मर और रेउना थाना क्षेत्र के मोवइया गांव में बिजली विभाग के काम के लिए बनाए गए डिपो से लाखों रुपये की केबल चोरी कर ली थी. दोनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी.

जांच में सामने आया कि शातिर गैंग देर रात लोडर लेकर पहुंचता था और केबल व ट्रांसफार्मर चोरी कर फरार हो जाता था. जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला. इससे घबराकर गैंग के सदस्यों ने सचेंडी थाने में साठगांठ कर लोडर चोरी होने की एफआईआर दर्ज करा दी.

पुलिस ने गैंग के कई सदस्यों को किया गिरफ्तार

जांच के दौरान साफ हो गया कि लोडर चालक और उसके साथियों ने ही वारदात को अंजाम दिया था. इसके बाद पुलिस ने गैंग के बिधनू ककोरी निवासी वीरेंद्र उर्फ मल्हू, बिधनू के कठुई गांव निवासी गोविंद, बिधनू के टेड़ापुरवा निवासी सुजीत उर्फ पप्पू धोबी और कठुई गांव निवासी रोहित उर्फ करिया को गिरफ्तार कर लिया. वहीं गैंग के तीन अन्य सदस्य फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है.

पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 कुंतल तार का बंडल, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है, तीन इंसुलेटर, 3100 रुपये नकद और एक लोडर समेत अन्य सामान बरामद किया है.

आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास

डीसीपी साउथ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है. यह गैंग शातिर चोरों और लुटेरों का गिरोह है. इनके खिलाफ जल्द ही गैंगस्टर और एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी. वहीं, सचेंडी थाने में झूठी एफआईआर कैसे दर्ज हुई, इसकी भी जांच कराई जाएगी.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Kanpur,Kanpur Nagar,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति