‘राहुल गांधी जी, आपके पूर्वजों ने देश की जमीन और जमीर को गिरवी रखने का काम किया, अगर PM मोदी ने…’, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का फूटा गुस्सा

Nitin Nabin on Rahul Gandhi Statement: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘गद्दार’ वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही उन्हें अराजकतावादी मानसिकता वाला करार दिया।

दरअसल, राहुल गांधी ने रायबरेली के लोधवारी गांव में आयोजित ‘बहुजन स्वाभिमान सभा’ में पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी की। उन्होंने दोनों को गद्दार करारते हुए देश बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है और संविधान की मूल भावना को कमजोर किया जा रहा है।

हताश हो चुके हैं राहुल गांधी- नितिन नबीन

राहुल गांधी के इसी बयान पर नितिन नबीन का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी का आज का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और एक तरह से उनकी अराजकतावादी मानसिकता को दर्शाता है। मेरा मानना है कि भारतीय राजनीति के संदर्भ में, जहां शिष्टाचार और सामाजिक सद्भाव एक-दूसरे के प्रति आपसी सम्मान से जुड़े हुए हैं, उनका बयान वास्तव में खेदजनक है। मुझे लगता है कि उनकी लगातार चुनावी हार और उससे उपजे हताशा का असर अब उनके स्वभाव और चरित्र पर दिख रहा है; यही हताशा और निराशा उन्हें आज ऐसे बयान देने के लिए मजबूर कर रही है।’

‘राहुल के पूर्वजों ने देश की जमीन-जमीर को गिरवी…’

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी के पूर्वजों ने इस देश की जमीन और जमीर को हमेशा गिरवी रखने का काम किया है। कभी देश के सैनिकों के मनोबल को नहीं बढ़ाया।

नितिन नबीन ने राहुल गांधी से किया सवाल

नितिन नबीन ने आगे कहा कि आज हम (सरकार) भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद पर पूर्ण रूप से लगाम लगाने का काम किया गया है उन्होंने राहुल गांधी से पूछा कि क्या नक्सलवाद को खत्म करना गद्दारी है?, क्या देश की जमीन को सुरक्षित रखना गद्दारी है?, क्या तिरंगे का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाना गद्दारी है?

राहुल गांधी ने कहा कि ‘जो संविधान पर आक्रमण करता है, जो संविधान नष्ट करता है उसे आप क्या कहेंगे? गद्दार कहेंगे। इसलिए मैंने खुलकर कहा है कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं। उन्होंने देश का धन अडानी अंबानी को बांटा, देश की संस्थाओं को खत्म किया, वोट चोरी कराई। RSS के लोग सुन लें, आपने कहा कि मुझे माफी मांगनी चाहिए, मैं कभी माफी नहीं मागूंगा। मैं फिर कहूंगा कि अमित शाह और नरेंद्र मोदी गद्दार हैं क्योंकि उन्होंने संविधान पर आक्रमण किया।’



Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति