इस शख्स के लिए कोरोना महामारी बनी वरदान, कुछ मिनटों में कमाएं 29 हजार करोड़ रुपये

होमफोटोमनी

इस शख्स के लिए कोरोना महामारी बनी वरदान, कुछ मिनटों में कमाएं 29 हजार करोड़ रु

Last Updated:September 02, 2020, 14:59 IST

कोरोना महामारी ने एक तरफ दुनिया भर की आर्थिक गतिविधियों को करीब करीब ठप कर दिया है, हालांकि दूसरी तरफ इसकी ही वजह से दुनिया के टेक सेक्टर के दिग्गज लगातार अपनी दौलत में इजाफा कर रहे हैं.

वर्चुअल मीटिंग की सुविधा देने वाली कंपनी Zoom के सीईओ एरिक यूआन का. कोरोना वायरस की वजह से जारी प्रतिबंधों के बाद कंपनी के मुनाफे में जून तिमाही में आए उछाल से कंपनी के सीईओ एरिक की दौलत सिर्फ कुछ घंटे के दौरान 400 करोड़ डॉलर बढ़ गई जो कि भारतीय रकम में 29 हजार करोड़ रुपये के बराबर है.

एरिक की दौलत में ये बढ़त तिमाही नतीजों के बाद कंपनी के शेयर में आए उछाल की वजह से देखने को मिली है. सोमवार को ही कंपनी ने ऐलान किया था कि उसकी बिक्री तिमाही के दौरान 355 फीसदी बढ़कर 63 करोड़ डॉलर के स्तर पर पहुंच गई है. वहीं कंपनी ने अनुमान दिया है कि उसकी आय साल भर में 239 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच सकती है.

खबर के बाद कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली. और शेयर करीब 26 फीसदी बढ़कर 410 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया. इस तेजी के मदद से कैलीफोर्निया स्थित कंपनी के फाउंडर और सीईओ एरिक की दौलत 4 अरब डॉलर बढ़ी है. वहीं इस साल अब तक जूम के सीईओ की कुल दौलत 12.8 अरब डॉलर बढ़ चुकी है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कोरोना वायरस की वजह से जारी प्रतिबंधों के बाद टेक सेक्टर की कंपनियों की आय में तेज उछाल देखने को मिला है. खास तौर से ऐसी कंपनियों की बिक्री में उछाल आय़ा है जो सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कारोबार की जरूरतों को पूरा करने के हल पेश कर रही हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 02, 2020, 14:55 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति