Last Updated:May 09, 2026, 10:52 IST
UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करेंगे. कहा जा रहा है कि इस मुलाकात में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हो सकती है. योगी सरकार में 6 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं.
ख़बरें फटाफट
सीएम योगी आदित्यनाथ आज करेंगे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात
लखनऊ. राजधानी लखनऊ में योगी मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है. पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करेंगे. सूत्रों के अनुसार, बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार, नए मंत्रियों के नाम और विभागों के बंटवारे पर चर्चा होने की संभावना है.
गौरतलब है कि यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं पिछले कई दिनों से हो रही हैं. कहा जा रहा था पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद यह विस्तार संभव है. अब नतीजे आ चुके हैं और पश्चिम बंगाल, असम समेत तीन राज्यों में बीजेपी की सरकार बन चुकी है. लिहाजा अब पूरा फोकस उत्तर प्रदेश पर हैं. भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं में नए चेहरों को मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने को लेकर काफी उत्साह है. पार्टी के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि विस्तार में कुछ नए चेहरे और कुछ वर्तमान मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी संभव है.
जातीय समीकरण सड़ने की कोशिश
माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल को मंत्रिमंडल विस्तार से संबंधित प्रस्ताव सौंप सकते हैं. आधिकारिक घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है. यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब योगी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में विकास और सुशासन के एजेंडे को और मजबूती देना चाहती है. कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार से बीजेपी जातीय समीकरण को भी साधेगी. 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यह योगी मंत्रिमंडल का आखिरी विस्तार होगा. नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने वाले मंत्रियों से पार्टी और सरकार दोनों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है.
6 नए चेहरे हो सकते हैं शामिल
सूत्रों के मुताबिक योगी मंत्रिमंडल का विस्तार 12 मई के बाद कभी हो सकता है. मंत्रिमंडल विस्तार में 6 नए चेहरों को शामिल होने की बात कही जा रही है. मंत्रिमंडल विस्तार में जिन्हे शामिल किया जा सकता है, उनमें सपा की बागी विधायक पूजा पाल, मनोज पांडे, अशोक कटारिया, पंजाबी खत्री जाती से रोमी साहनी, और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का नाम चर्चा में है. इसके अलावा महेंद्र सिंह और कृष्णा पासवान, संतोष सिंह और हंशराज विश्वकर्मा का नाम भी रेस में शामिल बताया जा रहा है.
About the Author
Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Lucknow,Uttar Pradesh











