क्या फर्जी EWS सर्टिफिकेट लगाकर IAS बनीं IPS आस्था जैन? चयन पर उठे सवाल

Last Updated:March 10, 2026, 22:24 IST

UPSC EWS Scam : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में नौवीं रैंक पाने वाली IPS आस्था जैन के चयन पर गंभी सवाल उठ रहे हैं. कई सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स और यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि पहले उनका चयन जनरल कैटेगरी में हुआ था, तो IPS बनने के बाद वह EWS कैटेगरी में कैसे चली गईं. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है.

UPSC EWS Scam : आस्था जैन की यूपीएससी 2024 में 186 रैंक थी.

UPSC EWS Scam : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के फाइनल रिजल्ट से जुड़ा एक और विवाद सामने आया है. यह सिविल सेवा परीक्षा में नौवीं रैंक हासिल करने वाली आस्था जैन से जुड़ा है. कई सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स आरोप लगा रहे हैं कि आस्था जैन ने पहले जनरल कैटेगरी में यूपीएससी क्रैक करके आईपीएस बनीं. उसके बाद यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में उन्होंने EWS सर्टिफकेट लगाकर सेलेक्शन लिया.

सोशल मीडिया यूजर्स इसे फ्रॉड बता रहे हैं. हालांकि आस्था जैन पर लग रहे इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है. इस पूरे मामले पर इंतजार है संघ लोक सेवा आयोग की ओर से स्पष्टीकरण जारी किए जाने का.

विवाद की असली वजह क्या है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट में कहा जा रहा है कि आस्था जैन यूपीएससी 2024 में जनरल कैटेगरी में चयनित हुई थीं. लेकिन यूपीएससी 2025 परीक्षा EWS कैटेगरी में दिया. आलोचकों का सवाल है कि सरकारी सेवा में आने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर कैसे हो गई कि वह EWS कैटेगरी में आ गईं. लोग इसे सिस्टम का दुरुपयोग बताकर जांच की मांग कर रहे हैं.

यूपीएससी मार्कशीट क्या कहती है?

आस्था जैन की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 की मार्कशीट देखें तो पता चलता है कि उनके टोटल 969 मार्क्स. उनका चयन जनरल कैटेगरी में हुआ था और उनकी 186वीं रैंक थी. दूसरी ओर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की मार्कशीट देखें तो उन्होंने EWS कैटेगरी में पास किया है. उनकी 9वीं रैंक है. उन्हें टोटल 1033 मार्क्स मिले हैं.

यूपीएससी CSE 2025 मार्कशीट 

यूपीएससी CSE 2024 मार्कशीट 

कौन हैं आस्था जैन?

आस्था जैन उत्तर प्रदेश के शामली जिले की रहने वाली हैं. वह एक साधारण फैमिली बैकग्राउंड से आती हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पिता छोटी सी किराना दुकान चलाते हैं. यूपीएससी 2024 में 186वीं रैंक लाकर वह आईपीएस बनीं. इस बार यानी यूपीएससी 2025 में उनकी 9वीं रैंक है. जिसका मतलब है कि उन्हें आईएएस सर्विस मिलना तय है.

About the Author

Praveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

March 10, 2026, 22:24 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति