गोंडा में आठवीं पास किसान ने बदली किस्मत, 12 महीने गोभी की खेती से कमा रहे अच्छा मुनाफा

होमताजा खबरकृषि

यूपी के गोंडा का किसान 12 महीने गोभी की खेती कमा रहा अच्छी इनकम, जानिए कैसे

Last Updated:March 10, 2026, 23:05 IST

गोंडा जिले के वजीरगंज ब्लॉक के मझारा गांव के प्रगतिशील किसान संदीप कुमार मौर्य ने गोभी की सालभर खेती कर अपनी आय बढ़ा ली है. अलग-अलग वैरायटी और सही प्रबंधन की मदद से उनके खेत में हर सीजन में गोभी तैयार हो जाती है, जिससे उन्हें बाजार में लगातार अच्छी कमाई मिल रही है. .

गोंडा. जिले विकासखंड वजीरगंज के ग्रामसभा मझारा में एक किसान ने गोभी की खेती से अपनी किस्मत बदल दी है. वह ऐसी तकनीक अपना रहे हैं, जिससे हर सीजन में उनके खेत में गोभी तैयार हो जाती है. लोकल 18 से बातचीत के दौरान प्रगतिशील किसान संदीप कुमार मौर्य बताते हैं कि उन्होंने आठवीं तक की पढ़ाई की उसके बाद कुछ कारण बस उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी. फिर वह बाहर निजी कंपनियों में जॉब कर रहे थे, लेकिन 4 साल पहले वह अपने घर पर आकर खेती किसानी करने लगे हैं और वह इस समय 12 महीने गोभी की खेती कर रहे हैं.  संदीप कुमार मौर्य अपने खेत में अलग-अलग किस्मों की गोभी लगाते हैं, ताकि मौसम के अनुसार फसल मिलती रहे. समय पर बुवाई, अच्छी खाद और सिंचाई का सही प्रबंधन करने से उन्हें सालभर उत्पादन मिलता है. पहले किसान पारंपरिक खेती करते थे, जिससे आमदनी सीमित थी. लेकिन अब 12 महीने गोभी उगाने से उनकी कमाई बढ़ गई है. बाजार में हमेशा मांग रहने से उन्हें फसल बेचने में भी दिक्कत नहीं होती. उन्होंने बताया कि पहले हम केवल सीजन के समय ही होगी की बुवाई करते थे लेकिन हमने सोचा कि गोभी की डिमांड हमेशा मार्केट में बनी रहती है, तो क्यों ना इसको 12 महीने की जाए फिर हमने इस बार गर्मी की गोभी की खेती भी कर रहे हैं.

कहा से मिला आइडिया

संदीप कुमार मौर्य बताते हैं कि गोभी के खेती का आइडिया हमको बगल के किसान को देखकर मिला. वह गोभी की खेती कई सालों से कर रहे थे फिर हमने सोचा कि क्यों ना हम भी गोभी की खेती करें, हमने गोभी की खेती की शुरुआत की और इस समय हमको भी खेती से अच्छी इनकम हो रही है. संदीप कुमार मौर्य बताते हैं कि लगभग आधे एकड़ में गोभी की खेती कर रहे हैं भविष्य में इसको और आगे बढ़ाना है.

कौन से वैरायटी की है गोभी

संदीप कुमार मौर्य बताते हैं कि एडवांटा की जीएस 85 वैरायटी की गोभी है, इस वैरायटी की गोभी की पैदावार काफी अच्छी है और इसमें फूल भी काफी अच्छे आते हैं. हम फूलगोभी और पत्ता गोभी की खेती कर रहे हैं. गोंडा के वातावरण में यह वैरायटी काफी अच्छे से सरवाइव कर रही है और अच्छा पैदावार भी दे रही है. संदीप कुमार मौर्य बताते हैं की ढाई बीघा में लगभग 10 से 15000 रुपए का खर्चा आया है. उन्होंने बताया कि मार्केट का रेट अच्छी रहा तो इस बार अच्छी इनकम होने की उम्मीद है क्योंकि इस बार गोभी की फसल काफी अच्छी लगी हुई है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Gonda,Uttar Pradesh

First Published :

March 10, 2026, 23:05 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति