सुपरहिट हीरो की वजह से हिचकिचा रहीं थीं एक्ट्रेस, फिल्म को करना चाहती थीं रिजेक्ट, फिर उसी ने बना दिया स्टार

Last Updated:October 03, 2025, 09:17 IST

रानी मुखर्जी को उनकी फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला है. हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने करण जौहर की तारीफ करते हुए उन्हें बेहतरीन डायरेक्टर बताया. वो कहती हैं कि वो फिल्म कुछ कुछ होता है नहीं करना चाहती थीं. जब उन्हें फिल्म ऑफर हुई थी तो उन्हें लग रहा था कि वो शाहरुख और काजोल के सामने क्या ही करेंगी.

ख़बरें फटाफट

एक्ट्रेस फिल्म साइन करने से पहले हिचकिचा रही थीं.

नई दिल्ली. रानी मुखर्जी को इस साल उनकी फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला. एक्ट्रेस के करियर का ये पहला नेशनल अवॉर्ड है. अपने लंबे करियर के दौरान रानी ने शाहरुख खान के साथ कई फिल्मों में काम किया और इस साल उन्हें किंग खान के साथ नेशनल अवॉर्ड मिला है. रानी, शाहरुख और काजोल की तिकड़ी को कई फिल्मों में देखा गया है और दर्शकों ने हर बार इन दिनों को दिल खोलकर प्यार दिया है. ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी फिल्मों में रानी, शाहरुख और काजोल की तिकड़ी को एक साथ देखा गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रानी मुखर्जी करण जौहर की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ नहीं करना चाहती थीं.

रानी मुखर्जी ने एएनआई को दिए लेटेस्ट पॉडकास्ट में कहा कि वो पहले करण जौहर की फिल्म कुछ कुछ होता है का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं. वो फिल्म नहीं करना चाहती थी क्योंकि ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ की सफलता के बाद काजोल और शाहरुख की जोड़ी हिट थी. करण जौहर के निर्देशन की तारीफ करते हुए एक्ट्रेस कहती हैं कि डायरेक्टर अपने विजन के साथ हमेशा क्लियर रहते हैं कि उन्हें फिल्म में क्या चाहिए. वो पर्दे पर एक एक्टर से क्या देखना चाहते हैं.

रानी मुखर्जी ने बाधें करण जौहर की तारीफों के पुल

‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ एक्ट्रेस कहती हैं, ‘करण अपनी कहानी सुनाने में बहुत स्पष्ट थे. मुझे करण एक ईमानदार और स्पष्ट सोच वाले फिल्म निर्माता लगे क्योंकि जिस तरह से उन्होंने मुझे टॉपिक सुनाया, वह बहुत ही जुनूनी थे. जब वह कहानी सुना रहे थे, मुझे कहीं न कहीं पता था कि करण इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले हैं क्योंकि वह बहुत स्पष्ट थे.’

‘कुछ कुछ होता है’ में अपने रोल पर रानी को था संदेह

एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि करण जौहर के बेहतरीन तरीके से स्क्रिप्ट सुनाने के बावजूद वो फिल्म में अपने रोल को लेकर संदेह में थीं. वो अपने किरदार को लेकर श्योर नहीं थीं क्योंकि इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल भी थे, जो उस समय की सबसे बेहतरीन ऑन-स्क्रीन जोड़ी मानी जाती थी. अभिनेत्री ने फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के अपने किरदार की प्रसिद्ध लाइन “लीव इट टू टीना” के बारे में निर्देशक द्वारा दी गई आश्वासन को याद किया.

कुछ कुछ होता है.

वो आगे बताती हैं, ‘मैंने उनसे केवल यही पूछा था, ‘क्या आप वाकई चाहते हैं कि मैं यह किरदार निभाऊं?’ क्योंकि उस समय काजोल और शाहरुख की जोड़ी ‘डीडीएलजे’ के बाद बहुत हिट थी, और उन्होंने कहा, ‘मुझ पर छोड़ दो.’ तो वह बहुत प्रसिद्ध लाइन, ‘लीव इट टू टीना.’ उन्होंने कहा, ‘बस मुझ पर छोड़ दो, और तुम इसकी चिंता मत करो.’

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 03, 2025, 09:17 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति