खुशबू ऐसा की पड़ोसी के मुंह में आ जाए पानी, हर कोई पूछेंगा आपके लहसुन के अचार की रेसिपी

होमफोटोलाइफ़फूड

लहसुन का चटपटा अचार बनाने की आसान रेसिपी, पराठे-दाल के साथ बढ़ाए खान का स्वाद

Last Updated:March 10, 2026, 23:44 IST

300 ग्राम लहसुन की कलियों से घर पर स्वादिष्ट लहसुन का अचार आसानी से बनाया जा सकता है. सौंफ, मेथी, राई, कलौंजी और लाल मिर्च जैसे मसालों को भूनकर दरदरा पीस लें और सरसों के तेल में हल्का फ्राई किए लहसुन के साथ मिलाएं. मसालों, नमक और थोड़ा सिरका डालकर मिश्रण को कांच के जार में भरें और कुछ दिनों तक धूप में रखें. सही मात्रा में तेल और साफ-सफाई रखने से यह अचार महीनों तक स्वादिष्ट और सुरक्षित रहता है.

लहसुन का अचार बनाने के लिए लगभग 300 ग्राम लहसुन की कलियां लें, इन कलियों को अच्छे से छील लें. अब इन्हें करीब एक घंटे तक धूप में हल्का सुखा दें, ऐसा करने से लहसुन की अतिरिक्त नमी खत्म हो जाती है, जिससे अचार जल्द खराब नहीं होता हैं. अगर लहसुन की कलियां बड़ी हो, तो उन्हें बीच से हल्का काट ले या थोड़ा सा कूट भी सकते हैं.

अचार में असली स्वाद का मजा उसके मसालों में छिपा होता है. इसके लिए सौंफ, मेथी दाना, राई या पीली सरसों, कलौंजी और सूखी लाल मिर्च लें. इन मसालों को हल्का सा भून लें, ताकि इनमें से खुशबू निकल आए. इसके बाद, इन्हें दरदरा पीस लें, यह मसाला लहसुन के अचार को खास सुगंध और बेहतरीन स्वाद से भरपूर बना देती है.

इतना करने के बाद एक कढ़ाई में लगभग 100 मिलीलीटर सरसों का तेल गर्म करें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो उसमें छिली हुई लहसुन की कलियां डालें और 4 से 5 मिनट तक हल्का फ्राई करें. ज्यादा तलने की जरूरत नहीं है, बस इतना कि लहसुन थोड़ा नरम हो जाए. यह तरीका अचार को तुरंत खाने लायक भी बना देता है. वैसे लहसुन गर्म तेल में छोड़ देने से भी अच्छा हो जाता हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बलिया निवासी बुजुर्ग विद्यावती देवी ने कहा कि, अब इसमें तैयार मसाले मिला दे. इसके साथ ही हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, काला नमक और स्वादानुसार साधारण नमक मिलाएं. खट्टापन और स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा सिरका भी मिलाया जा सकता है. मसालों को अच्छे से मिलाने के बाद अचार की खुशबू और स्वाद दोनों लाजवाब हो जाते हैं.

जब लहसुन के अचार का मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए, तो इसे साफ और सूखे कांच के जार में भर दें. जार को एयरटाइट रखना जरूरी होता है, ताकि अचार लंबे समय तक सुरक्षित रह सकें. अगर संभव हो, तो इसे 3 से 4 दिनों तक हल्की धूप में जरूर रखें. धूप मिलने से अचार का स्वाद और भी बेहतर हो जाता है.

लहसुन का अचार खराब न हो, इसके लिए तेल की मात्रा कम नहीं होनी चाहिए. तेल अचार को खराब होने से बचाता है और मसालों का स्वाद भी बनाए रखता है. ध्यान रखें कि, अचार निकालते समय हमेशा सूखा और साफ चम्मच का ही उपयोग करें. इससे अचार लंबे समय तक खराब नहीं होता है.

 इस तरह घर पर तैयार लहसुन का अचार पराठे, दाल-चावल या साधारण रोटी के साथ भी खाया जा सकता है. मसालों की खुशबू और लहसुन का तीखा स्वाद खाने को और मजेदार बना देता है. यह अचार न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि लंबे समय तक रसोई में आपकी पसंदीदा डिश भी बनी रहती हैं और महीनों तक सुरक्षित रहता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

March 10, 2026, 23:44 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति