यशस्वी जायसवाल को क्या शुभमन गिल ने कराया रन आउट? देखिए वीडियो
Last Updated:October 11, 2025, 10:56 IST
यशस्वी जायसवाल 25 रन से अपना दोहरा टेस्ट शतक चूक गए. उन्होंने जेडन सिल्स की गेंद पर सिंगल चुराने की कोशिश में अपना विकेट वेस्टइंडीज को तोहफे में दे दिया. रन आउट होने के बाद जायसवाल खुद से बेहद नाराज दिखे.
यशस्वी जायसवाल का सपना टूटा.
नई दिल्ली. यशस्वी जायसवाल दोहरे शतक से चूक गए. वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय युवा ओपनर से डबल सेंचुरी की उम्मीद थी लेकिन जायसवाल ने अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार लिया. जहां सिंगल रन नहीं था वहां वह दौड़ पड़े और अपना विकेट गंवा बैठे. रन आउट होने के बाद वह अपना माथा पीटते हुए नजर आए. इसमें सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या जायसवाल को रन आउट कराने में कप्तान शुभमन गिल का बड़ा योगदान था जो नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े थे. हालांकि रन आउट के बाद भी यशवाल ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. भारत के लिए सर्वोच्च निजी पारी खेलने के बाद रन आउट होने के मामले में जायसवाल चौथे नंबर पर पहुंच गए. इस लिस्ट में टॉप पर संजय मांजरेकर हैं जबकि दूसरे और तीसरे नंबर पर एक ही बललेबाज का नाम है जोकि राहुल द्रविड़ हैं.
फिरोजशाह कोटला ग्राउंड पर जारी भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट के दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) अपने कल के नाबाद 173 रन से आगे खेलना शुरू किया. वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेडन सील्स की गेंद पर उनकी पारी उस समय खत्म हो गई. जायसवाल जब एक रन लेने की कोशिश कर रहे थे तभी वह रनआउट हो गए. भारतीय पारी के 92वें ओवर में सील्स ने ऑफ स्टंप पर फुल लेंथ की गेंद डाली, जिसे यशस्वी ने मिड ऑफ की दिशा में ड्राइव किया और एक रन के लिए भागे. नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े शुभमन गिल ने दिलचस्पी नहीं दिखाई.लेकिन तब तक जायसवाल अपने क्रीज से काफी दूर निकल गए थे. जायसवाल आधे क्रीज से वापस लौटे लेकिन समय रहते अपने क्रीज के अंदर नहीं पहुंच पाए.
यशस्वी जायसवाल का सपना टूटा.
Yashasvi Jaiswal started running like a blind man without seeing the fielder and got run out, After being run out, he was trying to put all the blame on Shubman Gill.
गिल से साथ हुई गलतफहमी
शुभमन गिल और यशस्वी जायससवाल के बीच रन लेने की गलतफहमी हुई और जायसवाल दोहरे शतक से चूक गए. गिल काफी निराश नजर आए. कप्तान गिल शायद जायसवाल को यही कह रहे थे कि यहां रन की कोई जरूरत नहीं थी. जायसवाल शॉट खेलते ही दौड़ पड़े थे. दोनों के बीच कुछ देर बात भी हुई लेकिन आखिर में जायसवाल को पवेलियन लौटना पड़ा.
जायसवाल ने पांचवीं बार किया ये कारनामा
टेस्ट डेब्यू के बाद से यशस्वी जायसवाल पांचवीं बार 150-प्लस स्कोर बनाने में सफल रहे. उन्होंने इस कारनामे को 24 साल की उम्र से पहले कर दिखाया है. इस उम्र में केवल ब्रैडमैन के पास सबसे अधिक आठ बार 150 प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है. जबकि जायसवाल ने तेंदुलकर, स्मिथ और मियांदाद को पीछे छोड़ दिया. इन दोनों ही दिग्गज ने चार-चार बार ऐसा किया था. इस प्रकार अब उनके पास 24 साल की उम्र से पहले किसी भारतीय द्वारा सबसे अधिक 150-प्लस स्कोर का रिकॉर्ड है.
About the Author
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 11, 2025, 10:56 IST










