Last Updated:October 03, 2025, 09:41 IST
सोनम कपूर के प्रेग्नेंसी की चर्चाएं तेज हैं. हाल ही में वह बहन अंशुला कपूर की सगाई में स्टाइलिश लुक में दिखीं. उनका लुक देखने के बार फैंस ये बातें बना रहे हैं कि उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें कहीं सहीं तो नहीं.
ख़बरें फटाफट
सोनम कपूर बहन का सगाई में अकेले पहुंची थीं.
नई दिल्ली. अनिल कपूर की लाड़ली बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर को लेकर चर्चाएं कि एक 40 साल की उम्र में एक बार फिर वो मां बनने वाली हैं. चर्चाएं हैं कि वह अपने दूसरे ट्राइमेस्टर में हैं. हालांकि इस खबर की पुष्टि अभी तक कपल ने नहीं की है, लेकिन दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है. इन चर्चाओं के बीच सोनम कपूर गुरुवार को बहन अंशुला कपूर की सगाई में पहुंचीं. लेकिन, पैप्स को पूरी तरह से इग्नोर किया.
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम कपूर अपने दूसरे ट्राइमेस्टर में हैं और जल्द वह इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर कर सकती हैं. इन चर्चाओं के बीच वह अपनी कजिन अंशुला कपूर की सगाई समारोह पहुंचीं, जहां उनका लुक देखने के बाद फैंस के शक यकीन में बदलने लगा.
पैप्स को किया इग्नोर
सोनम कपूर बॉलीवुड की उन सेलेब्स में से एक हैं, जो आमतौर पर पैपराजी के साथ सहज रहती हैं. लेकिन प्रेग्नेंसी की चर्चाओं के बीच उन्होंने स्पॉटलाइट से दूर रहने का फैसला किया. उनकी टीम ने फोटोग्राफर्स से विनम्रता से उन्हें जगह देने की अपील की, जिसने प्रेग्नेंसी की अटकलों को और हवा दी. कपूर परिवार के इस इवेंट में सोनम अपने पति आनंद आहूजा और बेटे वायु के बिना पहुंची थीं.
स्टाइल ने बढ़ाईं अटकलें
सोनम ने इस खास शाम एक स्टाइलिश ब्राउन इंडो-वेस्टर्न लुक में दिखीं. लॉन्ग स्कर्ट, टॉप और ब्लेजर- जो ग्लैमर और आराम का शानदार मेल था. फैंस ने यह भी नोटिस किया कि सोनम हाल ही में इंस्टाग्राम पर ढीले-ढाले कपड़े पहने हुए पोस्ट साझा कर रही हैं, जिससे उनके प्रेग्नेंसी को निजी रखने की चर्चा और तेज हो गई है.
View this post on Instagram
2022 में पहली बार मम्मी बनी थीं सोनम
आपको बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने मई 2018 में शादी की थी. अगस्त 2022 में दोनों अपने पहले बेटे वायु के मम्मी-पापा बने. हाल ही में, बेटे के तीसरे जन्मदिन पर सोनम ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर किया था.
2007 में किया था एक्टिंग डेब्यू
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम ने संजय लीला भंसाली की ‘सावरिया’ (2007) से बॉलीवुड डेब्यू किया था. उनकी चर्चित फिल्मों में रांझणा, नीरजा और द जोया फैक्टर शामिल हैं. लंबे ब्रेक के बाद वह 2023 में फिल्म ब्लाइंड में नजर आई थीं.
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
First Published :
October 03, 2025, 09:41 IST










