शॉ का तूफान, ईशान का बदला…रणजी की रणभूमि में लौटे भूखे शेर, लगा देंगे जी-जान

होमखेलक्रिकेट

शॉ का तूफान, ईशान का बदला…रणजी की रणभूमि में लौटे भूखे शेर, लगा देंगे जी-जान

Last Updated:October 15, 2025, 05:59 IST

रणजी ट्रॉफी

नई दिल्ली: भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित टूर्नामेंट यानी रणजी ट्रॉफी का आज से आगाज हो रहा है. पहला राउंड 15-18 अक्टूबर और 16-19 नवंबर के बीच खेला जाएगा. दूसरा राउंड अगले साल 22 जनवरी से शुरू होगा. फाइनल 24 फरवरी से खेला जाएगा.

रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में ग्रुप ए, बी, सी और डी में 32 टीमें होंगी, जबकि प्लेट ग्रुप में छह टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी. कई युवा प्लेयर्स इस नेशनल चैंपियनशिप में अपनी छाप छोड़ने के लिए बेताब होंगे. वही कई ऐसे हैं जो रणजी ट्रॉफी से भारतीय सीनियर टीम में वापसी की राह देख रहे होंगे.

इन युवा प्लेयर्स पर होंगी निगाहें
आर स्मरण (कर्नाटक), आंद्रे सिद्दार्थ (तमिलनाडु), यश ढुल (दिल्ली), प्रियांश आर्य (दिल्ली), वैभव सूर्यवंशी (बिहार), आयुष म्हात्रे (मुंबई) और दानिश मालेवार (विदर्भ) तथा गेंदबाजों में हर्ष दुबे (विदर्भ), एडहेन एप्पल टॉम (केरल), मानव सुथार (राजस्थान) और गुरजपनीत सिंह (तमिलनाडु) शामिल हैं.

ईशान किशन
विकेटकीपर-बल्लेबाज को जुलाई-अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें मैच के लिए टेस्ट टीम में वापसी का मौका मिलना तय था, लेकिन चोट के कारण वह यूके नहीं जा सके. ऐसे में नारायण जगदीशन को बतौर बैकअप विकेटकीपर इंग्लैंड बुलाया गया. ऋषभ पंत और संजू सैमसन के बीच प्रतिस्पर्धा में बने हुई ईशान किशन अब जगदीशन से भी पीछे हो चुके हैं, ऐसे में झारखंड का यह कप्तान इस सीजन के भरोसे टीम में वापसी चाहेगा.

पृथ्वी शॉ
2024/25 के निराशाजनक सीजन के बाद मुंबई ने पृथ्वी को टीम से बाहर कर दिया था. ऐसे में दाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने महाराष्ट्र का रुख किया और अपने करियर के एक नए सफर की शुरुआत की. मुंबई की टीम से बाहर होने के बाद शॉ को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में भी किसी ने नहीं खरीदा था.

रजत पाटीदार
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपना पहला आईपीएल खिताब दिलाने के बाद रजत पाटीदार ने दलीप ट्रॉफी में सेंट्रल जोन की कप्तानी की और खिताबी जीत दिलाई. दलीप ट्रॉफी के बाद उन्हें शेष भारत की कप्तानी का इनाम मिला. 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट खेलने वाले रजत एक बार फिर दावेदारी में हैं और चयनकर्ता रणजी ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन पर कड़ी नजर रखेंगे.

अभिमन्यु ईश्वरन
ईश्वरन को 2022 में बांग्लादेश दौरे के लिए पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है और वह इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया भी जा चुके हैं, लेकिन इस सलामी बल्लेबाज को अभी तक टेस्ट डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है. वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज से तो इस बैटर को बिना मौका दिए ही टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया था. ईश्वरन को टेस्ट टीम में जगह बनाने की दौड़ में बने रहने के लिए रणजी ट्रॉफी में खूब रन बनाने होंगे.

करुण नायर
करुण नायर ने आठ साल बाद वापसी करके साबित कर दिया कि चयनकर्ता रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हैं. हालांकि नायर उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए, फिर भी वह दावेदारी में बने रह सकते हैं और टेस्ट टीम में फिर से जगह बना सकते हैं.

About the Author

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 15, 2025, 05:59 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति