भारतीय महिला टीम को आधी रात मिली गुड न्यूज, SL-NZ मैच रद्द होने से फायदा

होमखेलक्रिकेट

भारतीय महिला टीम को आधी रात मिली गुड न्यूज, SL-NZ मैच रद्द होने से फायदा

Last Updated:October 15, 2025, 09:42 IST

Women’s World Cup 2025 Points Table: बीती रात श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मैच बारिश के चलते रद्द हुआ तो इसका सीधा फायदा भारतीय महिला टीम को हुआ.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम

कोलंबो: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को महिला वनडे विश्व कप मुकाबले को बारिश के कारण रद्द करना पड़ा, जिससे दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला. यह विश्व कप का दूसरा मैच है जो बारिश के चलते धुला. पिछले हफ्ते श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया का मैच भी इसी वजह से रद्द करना पड़ा था.

भारतीय महिला टीम को कैसे फायदा?
पॉइंट्स टेबल पर नजर डाली जहां तो पता लगता है कि श्रीलंका श्रीलंका चार मैच में दो अंक लेकर सातवें स्थान पर बना हुआ है जबकि न्यूजीलैंड तीन पॉइंट्स के साथ टैली में पांचवें नंबर पर है. पहले ही दो मैच हार चुकी न्यूजीलैंड के लिए ये बड़ा झटका है. अब उसके लिए सेमीफाइनल की दौड़ मुश्किल हो सकती है. न्यूजीलैंड को सिर्फ एक मिलने से भारत को सीधा फायदा हो सकता है कि क्योंकि अब चार पॉइंट पर खड़ी टीम इंडिया अपने बचे तीनों मैच जीतकर 10 अंक तक पहुंच सकती है तो न्यूजीलैंड अपने सारे मैच जीतकर भी नौ पॉइंट तक ही पहुंच पाएगा.

भारत के अगले मैच कब और किससे?
राउंड रॉबिन फॉर्मेट के आधार पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में सेमीफाइनल से पहले हर टीम को एक-एक बार आमने-सामने होना है. भारत अपने चार मैच खेल चुका है. पाकिस्तान और श्रीलंका को हराने के बाद साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला हार गया. अब अगला मैच इंग्लैंड से 19 अक्टूबर को है. न्यूजीलैंड से 23 अक्टूबर और बांग्लादेश से 26 अक्टूबर को टक्कर होनी है.

श्रीलंका-न्यूजीलैंड में मैच में क्या-क्या हुआ?
आर प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका ने दमदार बैटिंग करते हुए छह विकेट पर 258 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया, लेकिन न्यूजीलैंड के लक्ष्य का पीछा शुरू करने से ठीक पहले बारिश आ गई और मैच फिर से शुरू नहीं हो सका. श्रीलंका के लिए निलाक्षिका डिसिल्वा ने नाबाद 55 रन बनाए. कप्तान चामरी अटापट्टू ने 53 रन की संयमित पारी खेली.

About the Author

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 15, 2025, 09:42 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति