Last Updated:October 05, 2025, 10:28 IST
अरबाज खान और शूरा खान बहुत जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. एक फिल्म के सेट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थी और फिर दोस्ती का रिश्ता बना. जल्द ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. साल 2023 में कपल ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए निकाह किया था.
नई दिल्ली. अरबाज खान और शूरा खान अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं. दोनों की शादी को लगभग 2 साल हो चुके हैं. उनकी लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है. अरबाज खान और शूरा खान की पहली मुलाकात रवीना टंडन की फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के सेट पर हुई थी.
अरबाज खान इस फिल्म के प्रोड्यूसर थे, वहीं शूरा खान लीड एक्ट्रेस की मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रही थीं. सेट पर दोनों का प्रोफेशनल रिश्ता दोस्ती में बदला और फिर वही दोस्ती प्यार में बदल गई.
कुछ समय तक डेट करने के बाद अरबाज और शूरा ने 24 दिसंबर 2023 को एक निजी समारोह में शादी कर ली. यह निकाह अरबाज की बहन अर्पिता खान शर्मा के घर पर संपन्न हुआ.
Add News18 as
Preferred Source on Google
कपल ने अपनी निजी जिंदगी को अब तक लो-प्रोफाइल बनाए रखा है, हालांकि कभी-कभी वे अपने प्यार की झलक सोशल मीडिया या इवेंट्स के जरिए दिखा देते हैं. साल 2023 में कपल ने अपनी शादी की खबर को काफी समय तक छिपाकर रखा.
हाल ही में अरबाज खान ने दिल्ली टाइम्स से बातचीत में पत्नी शूरा खान की प्रेग्नेंसी की खबर की पुष्टि की. उन्होंने कहा, ‘हां, यह सच है. मैं इस जानकारी से इनकार नहीं कर रहा, क्योंकि अब यह बात सामने आ चुकी है. मेरा परिवार इस बारे में जानता है. लोगों को भी इसके बारे में पता चल गया है और यह ठीक है.’
पिता बनने की खुशी जाहिर करते हुए अरबाज खान ने कहा, ‘हम दोनों की जिंदगी का यह बहुत ही रोमांचक समय है. हम बेहद खुश और उत्साहित हैं. हम अपने जीवन में एक नई जिंदगी का स्वागत करने जा रहे हैं.’ हाल ही में कपल ने बेबी शावर पार्टी का आयोजन किया, जिसमें पूरा परिवार शामिल हुआ. कपल ने अपने कुछ करीबी दोस्तों को भी आमंत्रित किया था.
अरबाज खान फिलहाल एक बार फिर पिता बनने जा रहे हैं. खबरों के मुताबिक, शूरा खान को मुंबई के खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कभी भी कपल के माता-पिता बनने की खबर आ सकती है और फैंस भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
बताते चलें कि शूरा खान से पहले अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से की थी. साल 2002 में उनके बेटे अरहान का जन्म हुआ. मगर उनका रिश्ता ज्यादा नहीं चला. साल 2017 में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
October 05, 2025, 10:28 IST










