Last Updated:March 12, 2026, 06:43 IST
UPSC AIR 113 Controversy: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा मानी जाने वाली Union Public Service Commission यानी की यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित होने के बाद बुलंदशहर में जहां जश्न का माहौल था, वहीं अब एक नया विवाद भी सामने आ गया है. पहले AIR-301 को लेकर चर्चा हुई थी और अब AIR-113 को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.
यूपीएससी रिजल्ट में ऑल इंडिया रैंक 113 को लेकर हुआ विवाद.
बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा मानी जाने वाली Union Public Service Commission यानी की यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित होने के बाद बुलंदशहर में जहां जश्न का माहौल था, वहीं अब एक नया विवाद भी सामने आ गया है. पहले AIR-301 को लेकर चर्चा हुई थी और अब AIR-113 को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. दरअसल, बुलंदशहर की रहने वाली शिखा ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक 113 हासिल करने का दावा किया था.
बुलंदशहर की शिखा के घर पर भी जश्न
शिखा के पिता चपरासी बताए जा रहे हैं और बेटी की इस उपलब्धि की खबर सामने आने के बाद परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया था. स्थानीय स्तर पर लोगों ने इसे संघर्ष और मेहनत की बड़ी मिसाल बताते हुए जश्न मनाया. लेकिन इसी बीच दिल्ली की रहने वाली एक अन्य युवती शिखा ने भी सिविल सेवा परीक्षा में AIR-113 हासिल करने का दावा कर दिया।.
दिल्ली की शिखा ने भी किया दावा
दिल्ली निवासी शिखा का इंटरव्यू लेटर और रोल नंबर से जुड़े कुछ दस्तावेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसके बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया. बताया जा रहा है कि दिल्ली की शिखा फिलहाल हरियाणा में बीडीओ यानी ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर के पद पर तैनात हैं. सोशल मीडिया पर सामने आए दस्तावेजों के बाद दोनों दावों को लेकर बहस तेज हो गई है और लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर AIR-113 की वास्तविक दावेदार कौन है.
अब लोगों को आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
मामले के तूल पकड़ने के बाद अब निगाहें सीधे Union Public Service Commission की आधिकारिक पुष्टि पर टिकी हुई हैं. आयोग की ओर से स्पष्ट जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे विवाद पर स्थिति साफ हो सकेगी. फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दस्तावेजों और दावों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, और बुलंदशहर से लेकर दिल्ली तक लोग इस पूरे प्रकरण पर नजर बनाए हुए हैं.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
Location :
Bulandshahr,Uttar Pradesh
First Published :
March 12, 2026, 06:27 IST











