पहले खाया सल्फास, फिर खुद का काटा गला-हाथ, यूपी में मां-बेटे और देवर की मौत

Last Updated:March 12, 2026, 07:07 IST

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में तीन लोगों की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. अब मामले में आत्महत्या की बात सामने आ रही है. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है. बताया जा रहा है कि पहले तीनों ने सल्फास खाया और फिर ब्लेड से अपने ऊपर हमला कर लिया. सुसाईड नोट में एक वकील को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है.

फतेहपुर में मां-बेटे और देवर ने की खुदकुशी.

फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में तीन लोगों की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. अब मामले में आत्महत्या की बात सामने आ रही है. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है. बताया जा रहा है कि पहले तीनों ने सल्फास खाया और फिर ब्लेड से अपने ऊपर हमला कर लिया. सुसाईड नोट में एक वकील को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है. मृतकों की पहचान 55 वर्षीय सुशीला, 28 वर्षीय बेटा अमर और 53 वर्षीय देवर सुनील के रूप में हुई है. थाना कोतवाली इलाके में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मचा हुआ है.

कमरे के अंदर थी मां-बेटे की लाश
हालांकि पहले खबर आई थी कि किसी धारदार हथियार से महिला, उसके बेटे और उसके देवर की गला रेतकर हत्या की गई है. मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई थी. हालांकि देवर को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मां और बेटे का शव घर के अंदर से मिला था. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद एएसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई थी. पुलिस और फॉरेंसिक टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि जिस कमरे में शव मिले वो अंदर से बंद था. पति ने पड़ोसियों की मदद से कमरा खुलवाया था.

घटना को लेकर क्या बोले एडीजी
वहीं इस घटना को लेकर एडीजी प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने कहा कि ये घटना हत्या नहीं आत्महत्या की प्रतीत हो रही है. कमरे के अंदर से सल्फास और ब्लेड बरामद हुआ है. ऐसा लग रहा है पहले सल्फास पानी में घोलकर पीने के बाद ब्लेड से गले और हाथ पर काटा गया है. मौके पर किसी भी तरह के हाथापाई के निशान नहीं मिले हैं. मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है. सुसाइड के लिए कुछ लोगों को जिम्मेदार बताया गया है. कुछ लोगों द्वारा ब्लैकमेलिंग, दबाव की बात भी लिखी है. एससी एसटी एक्ट का मुकदमा लिखाने का दबाव बनाने की भी बात लिखी गई है. जिनके नाम सुसाइड नोट में हैं उनसे पूछताछ की जा रही है. विवेचना के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

Location :

Fatehpur,Fatehpur,Uttar Pradesh

First Published :

March 12, 2026, 07:07 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति