कैटरीना कैफ बनने वाली हैं मां, ससुराल में सब हैं नर्वस, देवर सनी कौशल बोले- ‘क्या होगा आगे जाकर’

Last Updated:October 05, 2025, 10:59 IST

Katrina Kaif Pregnant News: कैटरीना कैफ जल्द ही मां बनने वाली हैं. विक्की कौशल शादी के चार साल बाद पिता बनने वाले हैं. इस बीच पहली बार कैटरीना के ससुराल से इस गुडव्यूज पर रिएक्शन आया है. विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने रिएक्ट किया है.

ख़बरें फटाफट

कुछ समय पहले ही विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने गुडन्यूज सुनाई है कि वह जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं. शादी के चार साल बाद दोनों के घर खुशियां दस्तक देने वाली हैं. 42 साल की कैटरीना के देवर ने अब इस गुडन्यूज पर रिएक्ट किया है. विक्की कौशल के भाई और एक्टर सनी कौशल ने भाभी कैटरीना की प्रेग्नेंसी को लेकर बताया कि घर में इस वक्त कैसा माहौल है.

शनिवार की रात मुंबई के एक कार्यक्रम में सनी कौशल पहुंचे. इस दौरान सनी ने बताया कि कैटरीना कैफ मां बनने वाली हैं और विक्की पिता. सभी लोग घर में बहुत खुश हैं. परिवार में पहला बच्चा आने वाला है तो सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी पर क्या बोले देवर
आप चाचा बनने जा रहे हो, कैसा लग रहा है? इस पर सनी कौशल ने कहा, ‘सब बहुत ज्यादा खुश भी हैं और नर्वस भी. सब सोच रहे हैं कि आखिर क्या होगा आगे चलकर. बस सबको उस दिन का इंतजार है.’

View this post on Instagram

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैटरीना कैफ प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में हैं. दावा किया जा रहा है कि 15 से 30 अक्टूबर के बीच उनकी डिलीवरी हो सकती है. हालांकि अभी तक कपल ने इस बारे में कुछ भी नहीं बताया है. दरअसल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं.

About the Author

Varsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 05, 2025, 10:59 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति