Last Updated:October 05, 2025, 11:58 IST
Top Web Series to Watch: ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखने के शौकीन हैं तो हम आपके लिए लाए हैं ऐसी लिस्ट, जिसमें बेस्ट फैमिली ड्रामा शामिल हैं. अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद ये सीरीज आप परिवार के साथ वीकेंड पर एन्जॉय कर सकते हैं. सबकी आईएमडीबी रेटिंग भी फाड़ू भी है.
ख़बरें फटाफट
Top Web Series to Watch: टीवी खोलकर बैठे हैं और काफी देर बीत गई है ये सोचने में कि आखिर परिवार के साथ क्या देखें और क्या नहीं. तो अब समझिए आपका काम हो गया. हम लाए हैं परिवार के साथ बैठकर देखने वाली शानदार वेब सीरीज की लिस्ट, जिसे पूरी फैमिली एन्जॉय कर सकती है. Amazon Prime Video पर फैमिली के साथ देखने के लिए कई बेहतरीन वेब सीरीज मौजूद हैं. जिन्हें आप परिवार के सभी सदस्यों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. इनका कंटेंट और हल्के-फुल्के ह्यूमर, ड्रामा और रोमांस का सही संतुलन आपको असहज भी नहीं करेगा. बल्कि हर कोई कुछ न कुछ सीख के ही जाएगा. इन सीरीज को आईएमडीबी पर तगड़ी रेटिंग भी मिली हुई है. तो चलिए बताते हैं इन सीरीज के बारे में.
ये है मेरी फैमिली (Yeh Meri Family)
अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद इस सीरीज में न तो कोई सुपरस्टार है न ही कोई तामझाम. परिवार के साथ एन्जॉय करने वाली सीरीज को आईएमडीबी पर 8.9 की तगड़ी रेटिंग मिली हुई है. इसे द वायरल फीवर के लिए समीर सक्सेना ने बनाया था. जहां 90 के दशक की कहानी का मेल-जोल देखने को मिलता है. सीरीज में मोना सिंह , आकर्ष खुराना , अहान निरबान, रूही खान और प्रसाद रेड्डी भी गुप्ता जैसे सितारे हैं. अब तक इसके चार सीजन आ चुके हैं जिनके कुल 22 एपिसोड हैं. यहां परिवार के आम क्लेश और घर गृहस्थी की जिंदगी को दिखाया गया है. जिसे हर मिडिल क्लास कनेक्ट कर पाता है. तभी तो इसे खूब प्यार जनता ने दिया है.
पंचायत (Panchayat)
TVF की सबसे चर्चित सीरीज की बात करें तो इसमें एक जीतू भैया की पंचायत भी है. जिसमें फुलेरा गांव की कहानी को एक सचिव के नजरिए से दिखाया गया है. अब तक इसके चार सीजन आ चुके हैं. जहां भ्रष्टाचार, राजनीति, गांव की सादगी और अन्य पहलुओं पर मेकर्स ने प्रकाश डाला है. IMDb पर इसे रेटिंग 9.0 की रेटिंग मिली है. सीरीज में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, फैसल मलिक, रघुबीर यादव, चंदन रॉय समेत कई कलाकार लीड रोल में हैं.
ये है मेरी फैमिली (Yeh Meri Family)
आईएमडीबी पर 8.9 की रेटिंग वाली ये सीरीज एक बेस्ट ऑप्शन है. जिसे आप वीकेंड पर एन्जॉय कर सकती हैं. ये एक कॉमेडी सीरीज है जिसे टीवीएफ के लिए समीर सक्सेना ने बनाया है. ये सीरीज साल 1990 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी है. जहां मोना सिंह, आकर्ष खुराना, अहान निरबान और रूही खान समेत कई स्टार्स हैं. 2018 में ये है मेरी फैमिली सीरीज के कुल सात एपिसोड है. वैसे इसके कुल 4 सीजन आ चुके हैं.
हैप्पी फैमिली (Happy Family: Conditions Apply)
फैमिली के साथ बैठकर देखने वाली ये भी एक अच्छी सीरीज है जिसमें कॉमेडी का तगड़ा है. अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद सीरीज में रत्ना पाठक शाह, राज बब्बर, अतुल कुलकर्णी और आयशा जुल्का जैसे सितारे हैं. साल 2023 में इस फैमिली बेस्ड सीरीज को फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड में 4 नॉमिनेशन मिले थे. जिसके दस एपिसोड है.
ग्राम चिकित्सालय (gram chikitsalay)
राहुल पांडे द्वारा डायरेक्टिड ग्राम चिकित्सालय साल 2025 की एक कॉमेडी ड्रामा सीरीज है जिसमें विनय पाठक, अमोल पाराशर से लेकर आनंदेश्वर द्विवेदी नजर आए.
About the Author
न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 05, 2025, 11:58 IST











