वह बच्चा है…KBC जूनियर कंस्टेंट को किया ट्रोल तो भड़क उठा भारतीय क्रिकेटर
Last Updated:October 16, 2025, 16:19 IST
Varun Chakravarthy-Ishit Bhatt: केबीसी 17 जूनियर कंटेस्टेंट इशित भट्ट की लोग खूब आलोचना कर रहे हैं. इशित ने अमिताभ बच्चन के साथ जैसा व्यवहार किया वह लोगों को रास नहीं आया. लोग उसके पैरेंट्स को भी खूब ट्रोल कर रहे हैं. हालांकि इस बीच भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इशित के सपोर्ट में उतर आए हैं. वरुण ने कहा कि वह अभी बच्चा है.भगवान के उसे छोड़ दो. यही नहीं, वरुण ने ट्रोलर्स को सोशल मीडिया पर खूब लताड़ लगाई है.
वरुण चक्रवर्ती ने आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब.
नई दिल्ली. वरुण चक्रवर्ती ने उन ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है जो केबीसी 17 जूनियर कंटेस्टेंट इशित भट्ट की खूब आलोचना कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग उसके माता पिता को भी खूब खरी खरी सुना रहे हैं. इशित को उसके खराब व्यवहार के लिए ट्रोल किया जा रहा है.भारतीय टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने उन लोगों को आड़े हाथों लिया है जो इस बच्चे को ट्रोल कर रहे हैं. कौन बनेगा करोड़पति शो में इशित भट्ट ने अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ जो व्यवहार किया उससे लोग खासे नाराज हैं.इशित गांधीनगर से ताल्लुक रखता है और वह पांचवीं कक्षा का स्टूडेंट है.
वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने ट्वीट किया, ‘यह इस बात का उदाहरण है कि कैसे सोशल मीडिया बिना सोचे-समझे बकवास करने वालों का अड्डा बन गया है.’वह एक बच्चा है, भगवान के लिए उसे बड़ा होने दो. अगर आप एक बच्चे को बर्दाश्त नहीं कर सकते, तो कल्पना कीजिए कि समाज अभी भी इस बच्चे पर कमेंट करने वाले कई पागल लोगों को बर्दाश्त कर रहा है.’
Example of how social media has become a place for cowards running their mouths without any sense.!
He is a kid for god sake !! Let him grow !! If u can’t tolerate a kid, imagine the society still tolerating many nut cases like the ones commenting on this kid and much more !!!!! pic.twitter.com/O3UQEYKH55
‘मेरे को नियम पता हैं इसलिए आप मुझे अभी नियम समझने मत बैठना’
केबीसी एपिसोड के दौरान शो के फॉर्मेट और होस्ट अमिताभ बच्चन के प्रति इशित भट्ट के व्यवहार को कई लोगों ने अपमानजनक माना. इशित को शो में यह कहते सुना गया,’मेरे को नियम पता हैं इसलिए आप मुझे अभी नियम समझने मत बैठना.’ इससे यह संकेत मिलता है कि उसे नियम पहले से ही पता थे और उसे किसी स्पष्टीकरण की जरूरत नहीं थी. स्क्रीन पर विकल्प प्रदर्शित होने का इंतजार करते हुए इशित ने कहा, ‘अरे ऑप्शन डालो.’ जब अपने जवाब की पुष्टि करने की बारी आई, तो इशित ने कहा, ‘सर, उसे एक क्या चार बार लॉक करो.’
‘कभी-कभी बच्चे के अति आत्मविश्वास में गलती कर देते हैं’
वाल्मीकि रामायण से जुड़े एक सवाल का गलत जवाब देने के बाद इशित का शो में सफर खत्म हो गया. वह केबीसी से खाली हाथ लौटा. जब उनसे महाकाव्य के पहले कांड के बारे में पूछा गया, तो इशित ने सही जवाब, बाल कांड के बजाय अयोध्या कांड चुना. शो के दौरान इस घटना पर बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘कभी-कभी बच्चे के अति आत्मविश्वास में गलती कर देते हैं.’इस घटना ने सोशल मीडिया पर चर्चा का एक दौर शुरू कर दिया, जिसमें कई लोगों ने बच्चे के व्यवहार की आलोचना की और पालन-पोषण और रियलिटी शो में युवा प्रतियोगियों पर पड़ने वाले दबाव पर सवाल उठाए.
About the Author
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 16, 2025, 16:19 IST











