मथुरा के बेस्ट पिकनिक स्पॉट में से एक है जवाहर बाग, 10 रूपये में मिलता है प्राकृतिक एहसास, बच्चों के लिए है खास इंतजाम

Last Updated:January 02, 2026, 14:19 IST

Mathura news: मथुरा का जवाहर बाग एक ऐसा स्थान है, जहां आप मात्र ₹10 की टिकट लेकर अपना पूरा दिन गुजार सकते हैं. जवाहर बाग पार्क में बच्चों के लिए खास तौर पर खेलने कूदने के लिए झूले और जिम की व्यवस्था की गई है. हरे भरे पार्क और पेड़ पौधे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. जवाहर बाग सदर तहसील से सटा हुआ है.

ख़बरें फटाफट

मथुरा: यूपी के मथुरा में अगर आप घूमना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए बेहद खूबसूरत है. यहां शुद्ध हवा और वातावरण आपको घूमने के लिए उत्साहित कर देगा. अगर आप पिकनिक स्पॉट के तौर पर मथुरा की जवाहर बाग में आकर घूमना चाहते हैं, तो आप ₹10 देकर यहां पूरा दिन बिता सकते हैं. बच्चों के लिए खेलने की सुविधा से लेकर कैंटीन की सुविधा तक यहां मौजूद है.

बाग में प्रवेश करते ही होता है प्रकृति का अहसास

मथुरा में अगर आप घूमना चाहते हैं तो यह पार्क आपके लिए बेहद सुरक्षित और इको फ्रेंडली है. मथुरा की सदर तहसील से सटे इस बाग में विभिन्न प्रकार की पेड़ पौधों के साथ-साथ बच्चों के खेलने कूदने का सामान भी उपलब्ध है यहां पर आप अपने बच्चों को लाकर अपना पूरा दिन अच्छा कर सकते हैं. बच्चे इको फ्रेंडली वातावरण में और विभिन्न झूलों पर खेल कर खुश तो होंगे ही साथ ही आपको कैंटीन की सुविधा भी इस प्रांगण में मिलती है.

जवाहर बाग़ आज लोगों के लिए एक पिकनिक स्पॉट बना हुआ है. यहां ₹10 का टिकट लेकर यहां आप अपने बच्चों को लेकर आ सकते हैं यहां जिम पार्क और कैंटीन के साथ-साथ मिनी थियेटर का भी आनंद आप ले सकते हैं. अगर आपको मॉर्निंग वॉक पर आना है तो यह स्थान आपके लिए बेहद ही खूबसूरत और ऑक्सीजन से भरपूर है. जवाहर बाग में तिमाही, छमाही और वार्षिक शुल्क लोगों के लिए लगाया गया है. यहां हर दिन हजारों श्रद्धालु अपने दिन को व्यतीत करने के लिए आते हैं.

10 रुपए में तैयार होती है यादें

भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में आप अगर घूमने आ रहे हैं, तो हम आपको बताएंगे कि कहां आपको पिकनिक मनाने का सबसे अच्छा स्थान मिलेगा. 10 रूपये में आप पूरे दिन को इस जगह पर व्यतीत कर सकते हैं. आपके साथ-साथ आपके बच्चों का भी खास ख्याल इस जगह पर रखा गया है. यह बच्चों के खेलने कूदने की विशेष सुविधा इस बाग़ में कराई गई है. जवाहर बाग़ आज लोगों के लिए एक यादगार पल बना हुआ है. यहां पर हर व्यक्ति आना चाहता है और यहां की यादों को अपने कमरे में कैद करना चाहता है. यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है. जब हर बात को इस तरह से सजाया संवारा गया है कि लोग यहां आकर पिकनिक मना सकें. लोग यहां आकर अपनी यादों को तरोताजा कर सकें और अपने बच्चों को एक अच्छा वातावरण यहां आकर दे सके. 10 रूपये की टिकट प्रति व्यक्ति के हिसाब से इस जवाहर बाग में प्रवेश मिलता है. यह लोगों के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

Location :

Mathura Cantonment,Mathura,Uttar Pradesh

First Published :

January 02, 2026, 14:19 IST

homeuttar-pradesh

मथुरा के बेस्ट पिकनिक स्पॉट में से एक है जवाहर बाग, बच्चों के लिए खास इंतजाम

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति