Last Updated:January 02, 2026, 14:36 IST
Mathura news: मथुरा में नगर निगम द्वारा बनवाए गए. एक दर्जन से अधिक रैन बसेराओं में सुविधाओं को देखकर आप भी चौंक जाएंगे. रैन बसेराओं में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रैन बसेराओं में हीटर, वाईफ़ाई की व्यवस्था की गई है. बाहर से आने वाले श्रद्धालु ख़ुश हैं.
ख़बरें फटाफट
मथुरा: सर्दी का सितम लोगों पर भारी पड़ रहा है. आम जनमानस के साथ-साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मथुरा शहर में निगम के द्वारा रैन बसेरे बनाए गए हैं. इन रैन बसेराओं में विभिन्न सुविधाएं श्रद्धालुओं को देखते हुए दी गई हैं. श्रद्धालु सर्दी में बचने के साथ-साथ वाई-फाई का आनंद ले सकें और वह अपने मोबाइल को चार्ज कर सके, यह सुविधा भी नगर निगम के इन रैन बसेराओं में दी गई हैं.
श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम
हर वर्ष की भांति विगत वर्ष मथुरा शहर में निगम के द्वारा रैन बसेरे बनवाए गए हैं. शहर की यह रैन बसेरे आजकल चर्चाओं में हैं. चर्चाओं में होने की वजह हाईटेक सुविधा. सड़क किनारे सोने वाले लोगों के साथ-साथ मथुरा में त्यौहारों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष प्रबंध इन रैन बसेरे में किए गए हैं. शहर में एक दर्जन से अधिक मजबूत और हवा रोड ही रैन बसेरे तैयार किए गए हैं. इनमें श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए बेड भी तैयार कराए गए हैं. बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी इन अस्थाई रैन बसेरों में अपनी रात गुजार रहे हैं. दिल्ली से आए श्रद्धालु सौरव ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि मथुरा घूमने के लिए आए थे और यहां निगम के द्वारा जो रैन बसेरे बनाए गए हैं वह काफी अच्छे हैं. सर्दी से बचने के लिए गैस हिटर लगाए गए हैं. ताकि किसी भी श्रद्धालु या बाहर से आने वाले व्यक्ति को सर्दी ना लगे. खाने-पीने की व्यवस्था भी निगम की ओर से की जा रही है. समय-समय पर खाना और पानी रैन बसेराओं में वितरित किया जा रहा है. हेमेंद्र और जगदीश नाम के श्रद्धालु भी नगर निगम की व्यवस्थाओं से खुश नजर आए. उन्होंने कहा कि इस बार जो व्यवस्थाएं निगम के द्वारा की गई हैं, नगर निगम को हम धन्यवाद देते हैं.
हाईटेक सुविधा से लैस हैं निगम के रैन बसेरा
लोकल 18 ने मथुरा में बनाए गए अस्थाई रैन बसेरों को लेकर, जब नगर निगम मथुरा वृंदावन के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि तकरीबन मथुरा शहर में 13 रैन बसेरे बनाए गए हैं. जिनमें चार स्थाई और 9 अस्थाई रैन बसेरे हैं. इन सभी जगह पर प्रकाश की उचित व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए पीने का पानी खाने की व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि सबसे अहम बात यह है कि इस बार वाई-फाई की सुविधा इन सभी रैन बसेरे में की गई है. गैस हिटर भी लगवाए गए हैं. जो श्रद्धालु मथुरा आ रहे हैं, वह इन रैन बसेरे में रहकर वाईफाई का आनंद ले सकते हैं.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें
Location :
Mathura,Mathura,Uttar Pradesh
First Published :
January 02, 2026, 14:36 IST
मथुरा में श्रद्धालुओं के लिए तैयार है नगर निगम का खास रैन बसेरा











