सब्जियों के एक जैसे स्वाद से हैं परेशान? ये जादुई पेड़ बदल देगा जायका

Last Updated:January 02, 2026, 15:10 IST

अगर आप रोज़-रोज़ घर में बनने वाली सब्जियों के एक जैसे स्वाद से बोर हो चुके हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे खास पेड़ के बारे में बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आपकी सब्जियों में बिल्कुल नया और लाजवाब स्वाद आ जाएगा. खास बात यह है कि इस पेड़ को आप आसानी से अपने घर के गमले में भी उगा सकते हैं और ताजे पत्तों से अपनी हर डिश का जायका बदल सकते हैं.

अगर आप स्वादिष्ट खाने के शौकीन हैं और रोज़ाना घर पर बनने वाली एक ही तरह की सब्जियों से बोर हो चुके हैं, तो आज हम आपको एक ऐसे पेड़ के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल सब्जियों में करने से उनका स्वाद बिल्कुल बदल जाएगा और आप बस उंगलियां चाटते रह जाएंगे.

किचन में सब्जी बनाते समय हम स्वाद बढ़ाने के लिए तेज पत्ता, इलायची, दालचीनी और तरह-तरह के गरम मसालों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार इन सभी मसालों के बावजूद घर में बनने वाली सब्जियों का स्वाद एक-सा ही लगने लगता है. ऐसे में खाने में नया स्वाद लाने की चाह हर किसी को होती है.

लेकिन, आज हम आपको एक ऐसे जादुई पेड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी सिर्फ दो पत्तियों का इस्तेमाल आपकी सब्जी के स्वाद को पूरी तरह बदल देगा. इन पत्तियों को डालते ही सब्जी बन जाएगी और भी ज्यादा चटपटी और जायकेदार, और खाने वाले सब्जी बनाने वाले की तारीफ करते-करते नहीं थकेंगे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी पत्तियों का इस्तेमाल किसी भी डिश के स्वाद में चार चांद लगा सकता है. हम बात कर रहे हैं ऑल स्पाइस ट्री (Allspice Tree) की. इस पौधे की सबसे बड़ी खासियत इसके पत्तों में छिपा अनोखा स्वाद है. ऑल स्पाइस ट्री की हर एक पत्ती में लौंग, इलायची, तेज पत्ता और दालचीनी जैसे कई मसालों का मिला-जुला जायका महसूस होता है, जो सब्जी और दाल दोनों का स्वाद लाजवाब बना देता है.

सब्जी बनाते समय अगर आप तेज पत्ते की जगह इसके दो-चार पत्ते डाल दें, तो स्वाद बढ़ाने के लिए किसी अलग मसाले की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. ये पत्ते सब्जी को बेहद लाजवाब और खुशबूदार बना देते हैं. सबसे खास बात यह है कि ऑल स्पाइस ट्री को आप आसानी से अपने घर के गमले में भी उगा सकते हैं, जिससे ताजे पत्ते हमेशा आपकी रसोई में उपलब्ध रहेंगे.

इस पौधे को आप किसी भी नर्सरी से आसानी से खरीद सकते हैं और इसे घर की क्यारी से लेकर गमले में भी उगा सकते हैं. ऑल स्पाइस ट्री की ऊंचाई लगभग 6 से 8 फीट तक हो सकती है, इसलिए इसे लगाते समय बड़े और गहरे गमले का इस्तेमाल करना बेहतर होता है, ताकि पौधा अच्छे से विकसित हो सके.

हालांकि पौधे को लगाते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना जरूरी होता है. गमले में पौधा लगाते समय करीब 1 किलो वर्मीकंपोस्ट का इस्तेमाल करें. इससे पौधे की ग्रोथ तेजी से होती है और कीड़े लगने या बीमारियों की समस्या भी काफी हद तक कम हो जाती है. सही पोषण मिलने से पौधा लंबे समय तक हरा-भरा और स्वस्थ बना रहता है.

इस पौधे की बेहतर ग्रोथ के लिए धूप भी जरूरी होती है. अगर आप इसे गमले में लगा रहे हैं, तो गमले को ऐसी जगह रखें जहां दिन में करीब 3 से 4 घंटे की हल्की धूप मिल सके. हालांकि, बहुत ज्यादा तेज धूप इस पौधे के लिए नुकसानदायक हो सकती है, इसलिए इसे लगातार कड़ी धूप में रखने से बचें. सही मात्रा में धूप मिलने से पौधा स्वस्थ रहता है और पत्तियां अच्छी तरह विकसित होती हैं.

First Published :

January 02, 2026, 15:10 IST

homeuttar-pradesh

सब्जियों के एक जैसे स्वाद से हैं परेशान? ये जादुई पेड़ बदल देगा जायका

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति