Road Safety Month : 7 जनवरी तक जागरूकता, 8 से चालान! शाहजहांपुर में शुरू हुआ सड़क सुरक्षा पर बड़ा अभियान

Last Updated:January 02, 2026, 16:42 IST

Road Safety Month : शाहजहांपुर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत हो गई है. 7 जनवरी तक प्रशासन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति सचेत करेगा, जबकि 8 जनवरी से नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी.

शाहजहांपुर : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शाहजहांपुर में ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’ का आगाज हो गया है. अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित एक वृहद जागरूकता कार्यक्रम में सैकड़ों स्कूली छात्रों, NCC कैडेटों और आपदा मित्रों ने प्रतिभाग किया. सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौतों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन 1 से 7 जनवरी तक विशेष अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेगा. शासन की मंशा के अनुरूप, 8 जनवरी से नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. इस पहल का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर अनुशासन कायम कर जनहानि को रोकना है.

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में संबोधन के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार हमारा लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाना और अनमोल जीवन बचाना है. प्रशासन 7 जनवरी तक व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाएगा ताकि लोग स्वेच्छा से नियमों का पालन करें. हालांकि, 8 जनवरी से कड़ाई बरती जाएगी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने हेतु हाईवे, प्रमुख कॉरिडोर और टोल प्लाजा पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. साथ ही सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों को जीवन का हिस्सा बनाएं.

लोगों को दिलाई गई शपथ
अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने पूरी निष्ठा से यातायात नियमों के पालन की शपथ ली. जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से इस अभियान को जना आंदोलन बनाने की तैयारी है.

होगी ब्लैक स्पॉट्स और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की निगरानी
सड़क सुरक्षा माह के दौरान न केवल चालान और प्रवर्तन पर जोर रहेगा, बल्कि तकनीकी रूप से भी ब्लैक स्पॉट्स और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की निगरानी करने की भी तैयारी है. प्रशासन का मानना है कि युवा पीढ़ी और छात्रों के माध्यम से सड़क सुरक्षा का यह संदेश समाज के हर वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है, जिससे भविष्य में दुर्घटनाओं के ग्राफ को कम किया जा सके.

About the Author

mritunjay baghel

मीडिया क्षेत्र में पांच वर्ष से अधिक समय से सक्रिय हूं और वर्तमान में News-18 हिंदी से जुड़ा हूं. मैने पत्रकारिता की शुरुआत 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से की. इसके बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड चुनाव में ग्राउंड…और पढ़ें

Location :

Shahjahanpur,Uttar Pradesh

First Published :

January 02, 2026, 16:42 IST

homeuttar-pradesh

7 जनवरी तक जागरूकता, 8 से चालान! शाहजहांपुर में शुरू हुआ सड़क सुरक्षा पर…

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति