जिस लड़का-लड़की का वीडियो हुआ वायरल, आ गई उनकी शादी की तारीख

Agency:एजेंसियां

Last Updated:January 02, 2026, 16:47 IST

बताया जा रहा है कि करीब एक हफ्ते बाद दोनों की शादी हो जाएगी. आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद लड़का और लड़की मानसिक व सामाजिक दबाव में आ गए थे. साथ ही उन्होंने कॉलेज जाना भी छोड़ दिया था.

रैपिड रेल में लड़का-लड़की का वीडियो हुआ था वायरल.

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में रैपिड रेल का आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. अश्लील वीडियो में दिख रहे लड़का-लड़की अब एक-दूसरे के जीवनसाथी बनने जा रहे हैं. दोनों के परिजनों ने शादी कराने का फैसला किया है. लड़का-लड़की की सगाई भी हो गई है, अब बस शादी होनी बाकी है. शादी की तारीखों को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि करीब एक हफ्ते बाद दोनों की शादी हो जाएगी. आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद लड़का और लड़की मानसिक व सामाजिक दबाव में आ गए थे. साथ ही उन्होंने कॉलेज जाना भी छोड़ दिया था.

लोगों ने सोशल मीडिया पर किया था विरोध
नमो भारत रैपिड रेल का जो वीडियो वायरल हुआ था. वह बहुत ही आपत्तिजनक था. लड़का-लड़की दोनों गंदी हरकतें कर रहे थे और उनका कारनामा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो रहा था. ऐसा नहीं था कि कोच में केवल वह ही दोनों थे. बल्कि और लोग भी वहां मौजूद थे. लेकिन किसी ने उन्हें रोकने की भी कोशिश नहीं की. कभी दोनों एक-दूसरे को किस करते रहे तो कभी कुछ. इस वायरल वीडियो ने जमकर हंगामा मचाया. लोगों ने रैपिड रेल की सुरक्षा पर सवाल उठाना शुरू कर दिया. मामले को तूल पकड़ता देख लड़का-लड़की के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई.

वीडियो वायरल होने के बाद बुलाई गई थी आपसी पंचायत
दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और साथ आते-जाते थे. वीडियो वायरल होने के बाद दोनों के परिवार के सदस्य आपस में पंचायत बुलाई और शादी का प्रस्ताव रखा. इसके बाद दोनों की सगाई कराई गई. दोनों एक ही जाति के भी हैं. वीडियो वायरल होने के बाद परिवार के लोगों ने लड़की को उसके रिश्तेदार के घर भेज दिया था. लड़का-लड़की के परिजनों ने लोगों से अपील की है कि उस वीडियो को कोई शेयर ना करें. क्योंकि अब दोनों ही अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

First Published :

January 02, 2026, 16:47 IST

homeuttar-pradesh

जिस लड़का-लड़की का वीडियो हुआ वायरल, आ गई उनकी शादी की तारीख

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति