Last Updated:November 09, 2025, 14:36 IST
Sultanpur News: सुल्तानपुर में अयोध्या प्रयागराज हाइवे पर रेलवे ओवर ब्रिज जर्जर हो गया है, जिसकी मरम्मत जारी है, रूट डायवर्ट कर हनुमानगंज कटका से आवागमन हो रहा है. इस रूट से जाने वाले सावधान हो जाएं. वरना हादसे का शिकार हो सकते हैं.
ख़बरें फटाफट
प्रयागराज में पिछले वर्ष महाकुंभ के बाद अब फिर से एक बार जनवरी से माघ मेला चलने वाला है. इसके लिए श्रद्धालु प्रयागराज में संगम स्नान के बाद अयोध्या भी जाते हैं. ऐसे में उनको सुल्तानपुर जिले से होकर गुजरना पड़ता है, लेकिन अगर आप भी अयोध्या से प्रयागराज या फिर प्रयागराज से अयोध्या जा रहे हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है. क्योंकि इन रास्तों पर पड़ने वाले सुल्तानपुर में एक बाईपास बनाया गया है और उसी बाईपास पर एक फ्लाईओवर बना है जो टूट गया है. जिसकी मरम्मत का कार्य चालू हो चुका है. ऐसे में आपको किन रास्तों से जाना चाहिए. इसका रूट डायवर्ट भी किया गया है. आइए बताते हैं फ्लाईओवर की हकीकत और किस तरह से आप अयोध्या और प्रयागराज जा सकते हैं.
पब्लिक को भुगतना पड़ रहा खामियाजा
सुल्तानपुर में नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है. हाल यह है कि करीब 6 साल पहले बनकर तैयार हुआ रेलवे ओवरब्रिज एक बार फिर अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है. अयोध्या प्रयागराज हाइवे पर बना ये रेलवे ओवर ब्रिज जर्जर हो चुका है. ऐसे में माघ मेला शुरू होने में भले ही कुछ दिन ही बाकी हों, लेकिन सुल्तानपुर में जर्जर हो चुके इस रेलवे ओवर ब्रिज पर किसी की नजर नहीं पड़ी. जिसका खामियाजा इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है.
कई बार मरम्मत फिर भी पुल नहीं हुआ ठीक
दरअसल ये मामला है नगर कोतवाली के सौरमऊ स्थित रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बने रेलवे ओवर ब्रिज का. करीब 6 साल पहले नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इस ओवर ब्रिज को शुरू किया था , तब से ही इसकी दुर्दशा शुरू हो गई थी, जितने साल इसे बने नहीं हुआ उतनी बार तो अब तक इसकी मरम्मत हो चुकी है. इस बार फिर ये ओवर ब्रिज अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है. ओवर ब्रिज जर्जर हो चुका है.ऐसे में सुल्तानपुर बाईपास पर अयोध्या प्रयागराज हाइवे पर बने इस पुल पर आने वाले राहगीरों को कभी भी परेशानी उठानी पड़ सकती है.
किया गया रूट डायवर्जन
अगर आप भी प्रयागराज से अयोध्या की तरफ जा रहे हैं तो आपको हनुमानगंज होते हुए कटका जाना होगा. हालांकि इस बीच आपको जाम भी मिल सकता है. एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एन पी सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त हुए फ्लाई ओवर के मरम्मत का कार्य चालू करा दिया गया है जल्द ही काम पूरा करा दिया जाएगा.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें
Location :
Sultanpur,Uttar Pradesh
First Published :
November 09, 2025, 14:36 IST
प्रयागराज से जा रहे हैं अयोध्या, तो हो जाएं सावधान! इस रूट से भूलकर भी न जाएं











