‘शादी की पवित्रता को खत्म किया’, LGBTQ पर कमेंट करना अनुराधा को पड़ा भारी, हुईं ट्रोल

Last Updated:July 18, 2026, 23:41 IST

अनुराधा पौडवाल ट्रोल हो रही हैं. उन्होंने एक बयान में कहा कि LGBTQ समुदाय को दिए गए अधिकारों ने विवाह की संस्था को नुकसान पहुंचाया है. इसकी पवित्रता को खत्म कर दिया है. उन्होंने यह भी सवाल उठाया था कि समाज के लिए इस समुदाय का क्या योगदान है, जिसके बाद नेटिज़न्स ने उन्हें आड़े हाथों लिया और उन्हें असंवेदनशील कह रहे हैं.

अनुराधा पौडवाल ने LGBTQ पर कमेंट किया, तो ट्रोल हो गईं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @paudwal.anuradha_official)

नई दिल्ली. बॉलीवुड बैकग्राउंड सिंगर रहीं भक्ति गीत गायिका अनुराधा पौडवाल ने समलैंगिक अधिकारों पर सवाल उठाया. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि समलैंगिक अधिकारों ने विवाह संस्था को कमजोर किया है. उनके इस बयान से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कई लोगों ने अनुराधा के बयान की आलोचना की. किसी ने कहा कि उनका यह बयान बिल्कुल भी ठीक नहीं है. अनुराधा से शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब पॉडकास्ट में भारत में विवाह के महत्व को लेकर सवाल पूछा गया था.

अनुराधा पौडवाल ने कहा,”शादी की पवित्रता अब नहीं बची है. इसकी वजह एलजीबीटीक्यू समुदाय को दिए गए अधिकार हैं.” उन्होंने समाज में एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोगों के योगदान पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा, “वे समाज के लिए क्या योगदान दे रहे हैं? मैं जानना चाहती हूं. वे किस तरह योगदान दे रहे हैं?”

अनुराधा पौडवाल ने कहा, “जब एक लड़का और एक लड़की शादी करते हैं और परिवार शुरू करते हैं, तो वह सही तरीका है. लेकिन एलजीबीटीक्यू समुदाय… मैं हर कुछ दिन में ऐसी चीजें देखती रहती हूं. यह समाज कल्याण में किस तरह योगदान देती हैं? हो सकता है कि मैं कुछ समझ नहीं पाई हूं, लेकिन वे समाज के लिए क्या योगदान दे रहे हैं?” सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी आलोचना की और कहा कि उनका बयान ठीक नहीं था.

View this post on Instagram

यूजर ने अनुराधा पौडवाल को बताया क्यों मिलने चाहिए LGBTQ को अधिकार

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “मैं बताता हूं कि वे समाज में कैसे योगदान दे रहे हैं. वे कानूनी रूप से शादी करना चाहते हैं, कानूनी रूप से उन बच्चों को गोद लेना चाहते हैं जिन्हें अलग-अलग लैंगिक पहचान वाले (हेटेरोसेक्सुअल) लोगों ने छोड़ दिया है, और यही सब कुछ बताने के लिए काफी है.”

अनुराधा पौडवाल को मिली जानकारी बढ़ाने की नसीहत

एक अन्य यूजर ने लिखा, “मैं बचपन से आपकी बहुत इज्जत करता था और आपकी तारीफ करता था, अनुराधा पौडवाल जी. लेकिन आपके इस बयान ने मेरे मन में आपके प्रति सम्मान को कम कर दिया है.” एक और यूजर ने लिखा, “उनकी बातों ने मुझे झकझोर दिया. अब उनका कोई भी गीत सुनने का मेरा मन नहीं करता.” एक ने लिखा, “कृपया इस विषय पर पहले खुद जानकारी हासिल कीजिए.”

About the Author

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी का…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति