वैभव को छोड़िए… 7वें नंबर के इस खिलाड़ी ने श्रीलंका को जमकर धोया

होमखेलक्रिकेट

वैभव को छोड़िए… 7वें नंबर के इस खिलाड़ी ने श्रीलंका को जमकर धोया

Last Updated:June 15, 2026, 14:09 IST

Suryansh Shedg Fifty: त्रिकोणीय वनडे सीरीज के चौथे मैच में श्रीलंका ए ने टॉस जीतने के बाद इंडिया ए को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. बल्लेबाजी में इंडिया की ए शुरुआत बहुत ही खराब रही. विस्फोट ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह सस्ते में आउट हो गए, लेकिन 7वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सूर्यांश शेडगे ने अर्धशतक जड़कर कमाल कर दिया.

इंडिया ए के लिए सूर्यांश ने खेली दमदार अर्धशतकीय पारी

नई दिल्ली: श्रीलंका ए के खिलाफ त्रिकोणीय वनडे सीरीज के चौथे मैच में वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर फेल हो गए. वैभव 14 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए. वैभव के आउट होने के बाद देखते ही देखते प्रभसिमरन सिंह, रुतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाज भी चलते बने. एक के बाद एक विकेट गिरने से इंडिया ए की हालत खराब हो गई थी, लेकिन 7वें नंबर पर खेलने उतरे सूर्यांश शेडगे श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने चट्टान बनकर खड़े हो गए और टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली.

सूर्यांश ने दमदार खेल दिखाते हुए 66 गेंदों में 72 रन बनाए. सूर्यांश की इस दमदार बल्लेबाजी के कारण ही इंडिया ए की टीम ने 265 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया, क्योंकि लगातार गिर रहे विकेटों के बीच एक समय इंडिया ए का 200 रनों तक पहुँच पाना मुश्किल लग रहा था, लेकिन सूर्यांश ने विपराज के साथ मिलकर श्रीलंका के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और वैभव सूर्यवंशी की हाइप के बीच कमाल कर दिया.

विपराज निगम ने भी लगाई फिफ्टी

सूर्यांश के अलावा इंडिया ए के लिए इस मुकाबले में विपराज निगम ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि, विपराज दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से सूर्यांश के साथ गलतफहमी का शिकार बन गए, लेकिन आउट होने से पहले उन्होंने भी टीम के लिए 51 रनों का अहम योगदान दिया. विपराज ने सूर्यांश के साथ मिलकर 90 गेंदों में 104 रनों की शतकीय साझेदारी की, जिससे इंडिया ए की पारी संभल गई.

श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी थी पहले बॉलिंग

इंडिया ए के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. शुरुआत में श्रीलंका का यह फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ, लेकिन बीच के ओवरों में वे सूर्यांश और विपराज को आउट नहीं कर पाए जिसके कारण उन्हें एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मिला. श्रीलंका के लिए गेंदबाजी में सबसे ज्यादा विजयकांत वियासकांत और मोहम्मद शिराज ने 3-3 विकेट अपने नाम किए.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति