जहां धान-गेहूं उगाना मुश्किल, वहां होगी ड्रैगन फ्रूट की खेती, जानिए कैसे

होमताजा खबरकृषि

जहां धान-गेहूं उगाना मुश्किल, वहां होगी ड्रैगन फ्रूट की खेती, जानिए कैसे

Last Updated:May 07, 2026, 17:55 IST

Dragon Fruit Farming : चित्रकूट में अब किसान ड्रैगन फ्रूट की खेती करेंगे. पथरीली जमीन, पानी की कमी और पारंपरिक फसलों में कम मुनाफे के कारण यहां के किसान आर्थिक परेशानियों का सामना करते रहे हैं. ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए उद्यान विभाग और कृषि विभाग किसानों को तकनीकी सहायता और जरूरी जानकारी भी उपलब्ध कराएगा. चित्रकूट की जलवायु और यहां की बलुई मिट्टी ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए उपयुक्त पाई गई है. चित्रकूट के उप कृषि निदेशक राजकुमार लोकल 18 से बताते हैं कि जो किसान ड्रैगन फ्रूट की खेती करना चाहते हैं, वे विभाग से संपर्क कर सकते हैं.

चित्रकूट. बुंदेलखंड का चित्रकूट जिला लंबे समय से खेती-किसानी की चुनौतियों के लिए जाना जाता रहा है. पथरीली जमीन, पानी की कमी और पारंपरिक फसलों में कम मुनाफे के कारण यहां के किसान अक्सर आर्थिक परेशानियों का सामना करते हैं, लेकिन अब आधुनिक खेती की ओर बढ़ रहे किसानों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है. चित्रकूट में अब किसान ड्रैगन फ्रूट की खेती कर बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं. इसके लिए उद्यान विभाग और कृषि विभाग किसानों को तकनीकी सहायता और जरूरी जानकारी भी उपलब्ध कराएगा.

यहां की मिट्टी उपजाऊ

हाल ही में कृषि विभाग की ओर से किए गए सर्वे और परीक्षण में यह पाया गया कि चित्रकूट की जलवायु और यहां की बलुई मिट्टी ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए उपयुक्त है. खासकर राजापुर क्षेत्र की मिट्टी इस फसल के लिए काफी अनुकूल मानी गई है. विभाग का कहना है कि कम पानी में होने वाली यह खेती बुंदेलखंड जैसे सूखा प्रभावित इलाके के किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

एक एकड़ में कितने पौधे

चित्रकूट के उप कृषि निदेशक राजकुमार लोकल 18 से बताते हैं कि जो किसान ड्रैगन फ्रूट की खेती करना चाहते हैं, वे उद्यान विभाग और कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं. विभाग किसानों को खेती की पूरी प्रक्रिया, पौधरोपण, सिंचाई और देखभाल की जानकारी देगा. एक एकड़ जमीन में करीब 600 पौधे लगाए जा सकते हैं. ड्रैगन फ्रूट का पौधा लगाने के लगभग 12 महीने बाद फल देना शुरू कर देता है. एक बार पौधा लगाने के बाद यह करीब 10 वर्षों के बाद तक उत्पादन देता रहता है. इससे किसानों को लंबे समय तक नियमित आय मिलती है.

राजकुमार कहते हैं कि गर्मी के मौसम इसमें हर 10 से 12 दिनों में पानी देना जरूरी होता है ताकि उसमें नमी बनी रहे. ड्रैगन फ्रूट की बाजार में काफी मांग है. यह दूसरे फलों की तुलना में अधिक कीमत पर बिकता है. किसान कम लागत में अच्छी कमाई कर सकते हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Chitrakoot,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति