राजगीर से भी बड़ा स्टेडियम गया में, नीतीश से लंबी लकीर खींच रहे सम्राट चौधरी

Last Updated:June 15, 2026, 19:42 IST

Bihar Sports News: बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है. राजगीर के बाद अब बिहार को दूसरा वर्ल्ड क्लास स्टेडियम मिलने वाला है. सोमवार को गयाजी में सीएम सम्राट चौधरी ने इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि गयाजी के खिजरसराय में अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम खोलने के लिए 40 एकड़ जमीन राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी. बता दें कि सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गयाजी के खिजरसराय में ₹170 करोड़ के प्रौद्योगिकी केंद्र का शिलान्यास किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने खेल प्रेमियों को बड़ी सौगात देते हुए एलान किया कि खिजरसराय में राजगीर से भी बड़ा और अंतर्राष्ट्रीय स्तर का भव्य स्टेडियम बनाया जाएगा. जिसके लिए राज्य सरकार 40 एकड़ जमीन दे रही है.

बिहार में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है. राजगीर के बाद बिहार को दूसरा बड़ा स्टेडियम मिलने जा रहा है. गयाजी के खिजरसराय और अतरी क्षेत्र को खेल के नक्शे पर चमकाने के लिए सीएम सम्राट चौधरी ने एलान किया कि यहां राजगीर से भी बड़ा और अंतर्राष्ट्रीय स्तर का भव्य स्टेडियम बनेगा. इसके लिए बिहार सरकार 40 एकड़ जमीन उपलब्ध करा रही है. जहां वर्ल्ड-क्लास खेल सुविधाएं होंगी. इस दौरान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी उपस्थित थे.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय MSME मंत्री जीतन राम मांझी ने संयुक्त रूप से रिमोट का बटन दबाकर प्रौद्योगिकी केंद्र का भूमि पूजन और शिलान्यास किया. यह केंद्र क्षेत्र के युवाओं को हाई-टेक ट्रेनिंग और रोजगार से जोड़ेगा. मंच से संबोधित करते हुए सीएम ने बताया कि साल 2022 में बिहार में सिर्फ 6 लाख MSME थे, जो अब बढ़कर 46 लाख से अधिक हो चुके हैं. इसके जरिए राज्य के 1 करोड़ 87 लाख लोगों को सीधा रोजगार मिल रहा है.

मंच से संबोधित करते हुए सीएम ने बताया कि सिर्फ स्टेडियम और टेक्नोलॉजी सेंटर ही नहीं, बल्कि बेहतर कनेक्टिविटी के लिए गयाजी-इस्लामपुर-खिजरसराय पथ के 20वें किलोमीटर से टेक्नोलॉजी सेंटर (देवगांव) तक के रास्ते को चौड़ा और मजबूत करने के कार्य का भी शिलान्यास किया गया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नालंदा के राजगीर में क्रिकेट स्टेडियम के पवैलियन और क्रिकेट ग्राउंड का शुभारंभ तात्कालीन सीएम नीतीश कुमार ने किया था. उस दौरान खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 18 एकड़ जमीन पर राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण हुआ है. इसमें लगभग 40 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है. स्टेडियम में पवेलियन (G+5) का निर्माण किया गया है. महाराष्ट्र की लाल मिट्टी से छह पिच और मोकामा की काली मिट्टी से सात पिच तैयार की गई है.

इस स्टेडियम को काफी आधुनिक बनाया गया है. बारिश के मौसम में पानी निकासी के लिए ड्रेनेज प्रणाली विकसित की गई है. स्टेडियम में कई आधुनिक सुविधाएं होंगी. जिसमें खिलाड़ियों के लिए खास पवेलियन, कोच और मैनेजर के लिए बैठक की अलग व्यवस्था, वीवीआईपी के लिए खास स्टैंड और मीडिया के लिए गैलरी भी बनाई गई है. यह मैदान राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए बीसीसीआई मानक को पूरा करता है.

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि खिजरसराय में अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम खोलने के लिए 40 एकड़ जमीन राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी. उन्होंने कहा कि हमें 14 करोड़ बिहारियों की जिम्मेवारी मिली है. बिहारी देश में विभिन्न पदों पर तथा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान दे रहे हैं. हम बिहार में ऐसी व्यवस्था बना रहे हैं कि बिहारी लौटकर बिहार आएंगे और बिहार को सुंदर एवं समृद्ध बनाने में अपना योगदान देंगे. 170 करोड़ रुपये लागत की प्रौद्योगिकी केंद्र का शिलान्यास किया गया है. इसके बगल में सड़क, स्टेडियम बनाया जाएगा. उन्होंने पूर्व सीएम नीतीश कुमार के विकास कार्य को बताया.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति