मैगी बनाने वाली कंपनी Nestle India के साथ बिजनेस करने का मौका, यहां जानिए सबकुछ

Last Updated:September 10, 2020, 07:26 IST

नेस्‍ले इंडिया (Nestle India) के प्रमुख सुरेश नारायणन ने कहा कि कंपनी अपनी इस पहल के जरिये देश के युवाओं को कारोबार शुरू करने के सपने को पूरा करने के लिए प्रोत्‍साहित करेंगे. उन्‍होंने बताया कि कंपनी अपने कियोस्‍क बिजनेस मॉडल (Kiosk Business Mode) के जरिये युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने में मदद करेगी.

नेस्‍ले इंडिया ने युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने में मदद करने की घोषणा की है.

नई दिल्‍ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) के फैलने की रफ्तार को थामने के लिए लगाए गए लॉकडाउन (Lockdown) के कारण आर्थिक गतिविधियां ठप पड़ गईं. इससे लाखों लोगों की नौकरी चली गई (Job Loss) तो करोड़ों लोगों का रोजगार खत्‍म (Unemployment) हो गया. ऐसे में देश के युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने में मदद करने के लिए फास्‍ट मूविंग कंज्‍यूमर गुड्स कंपनी नेस्‍ले इंडिया (Nestle India) ने हाथ आगे बढ़ाया है. इसके तहत नेस्‍ले इंडिया ने अपने कियोस्‍क बिजनेस मॉडल (Kiosk Business Model) के जरिये युवाओं को कारोबार शुरू करने में मदद की घोषणा की है.

कंपनी अपने कियोस्‍क बिजनेस मॉडल के जरिये युवाओं की करेगी मदद
नेस्‍ले इंडिया अपने ग्‍लोबल यूथ इनिशिएटिव ‘नेस्‍ले नीड्स यूथ’ (Nastle Needs Youth) के तहत ये पहल कर कर रही है. इसके तहत कंपनी युवा उद्यमियों (Young Entrepreneurs) की मदद करेगी और कियोस्‍क बिजनेस मॉडल के जरिये रोजगार के मौके (Employment Opportunities) पैदा करेगी. नेस्‍ले इंडिया ने कहा कि ये कार्यक्रम कोरोना संकट के कारण बने अप्रत्‍याशित हालात से युवाओं को उबारने में मदद करने के लिए शुरू किया जा रहा है. कंपनी ने ‘एटरप्रेन्‍योरशिप फॉर यूथ’ पहल के जरिये देश के युवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर साबित कर दिया है.

‘युवाओं को कारोबार शुरू करने का सपना पूरा करने को करेंगे प्रोत्‍साहित’
कंपनी ने कहा कि फ्रेंचाइजी ऑपरेटेड बिजनेस मॉडल वाले कियोस्‍क युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने और रोजगार पैदा करने की पेशकश करता है. नेस्‍ले इंडिया के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक (Chairman & MD) सुरेश नारायणन ने कहा कि कंपनी अपनी इस पहल (Initiative) के जरिये देश के युवाओं को कारोबार शुरू करने के सपने को पूरा करने के लिए प्रोत्‍साहित करेंगे. हम उनके भीतर अपने सपने को हकीकत में बदलने का भरोसा पैदा करेंगे. मुझे विश्‍वास है कि काम के अनुकूल माहौल मिलने और आसान फाइनेंशियल मॉड्यूल के चलते ये प्‍लेटफॉर्म देश के युवाओं को अपनी क्षमता साबित करने का शानदार मौका मुहैया कराएगा.

‘खुद कारोबार शुरू कर दूसरों के लिए रोजगार के मौके पैदा कर सकते हैं’
सुरेश नारायणन ने कहा कि कंपनी के इस प्‍लेटफॉर्म की मदद से देश के युवा आसानी से सफलता के साथ अपना कारोबार चला सकते हैं. यही नहीं, वे अपना कारोबार चलाकर दूसरों के लिए भी रोजगार के मौके पैदा कर सकते हैं. वहीं, वे नेस्‍ले की फ्रेंचाइजी फैमिली का हिस्‍सा भी बन जाएंगे. बता दें कि नेस्‍ले इंडिया के ये कियोस्‍क फ्रेंचाइजी के जरिये नेस्‍कैफे (Nescafe), मैगी (Maggi), किटकैट (KitKat) के तहत चलाए जाते हैं. इन्‍हें नेस्‍कैफे कॉर्नर, मैगी हॉटस्‍पॉट और किटकैट ब्रेक जोन के नाम से पहचाना जाता है.

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

First Published :

September 07, 2020, 07:20 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति