मेरठ के इस स्टेशन से भी जल्द ही दौड़ते हुए नजर आएगी नमो भारत ट्रेन, दिल्ली का सफर होगा आसान

Last Updated:January 02, 2026, 11:46 IST

मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर दिल्ली तक सफर करने वाली यात्रियों को जल्द ही राहत मिलने वाली है. संभावना है कि मेरठ साउथ से आगे शताब्दी नगर स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा. जिससे कि अभी जो मेरठ के बेगम पुल से मेरठ साउथ स्टेशन तक पहुंचने में जो यात्रियों को दिक्कत होती हैं उससे थोड़ी राहत मिल जाएगी.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ से दिल्ली तक नमो भारत ट्रेन के माध्यम से प्रतिदिन मेरठ साउथ से सफर कर रहे यात्रियों को जनवरी माह में बड़ी राहत मिल सकती है. संभावना है पीएम मोदी द्वारा जनवरी 2026 माह में ही मेरठ के शताब्दी नगर स्टेशन तक नमो भाग ट्रेन का संचालन को हरी झंडी दिखा दी जाएगी. जिसको लेकर एनसीआरटीसी से द्वारा तीव्र गति से तैयारी की जा रही है.

दरअसल मेरठ की अगर बात की जाए तो मेरठ में कुल चार जगह नमो भारत ट्रेन के माध्यम से यात्री स्टेशन से सफर कर पाएंगे. इसमें तीन एलिवेटेड और एक अंडरग्राउंड स्टेशन शामिल है. जिसमें वर्तमान समय में जहां मेरठ साउथ से प्रतिदिन न्यू अशोक नगर तक नमो भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है.

वहीं उसे आगे शताब्दीनगर बेगमपुल और मेरठ मोदीपुरम तक प्रतिदिन ट्रायल के रूप में नमो भारत ट्रेन दौड़ते हुए नजर आ रही है. ऐसे में संभावना है कि अगले चरण में जल्द ही शताब्दी नगर तक ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा. जिससे यात्रियों को काफी राहत मिल जाएगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वर्तमान समय की बात करें तो मेरठ के बेगमपुल से मेरठ साउथ स्टेशन तक पहुंचने में यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. क्योंकि मेरठ में विभिन्न स्थानों पर जाम लगने के कारण बेगमपुल से मेरठ साउथ स्टेशन पहुंचने के लिए लगभग एक घंटे का समय लग जाता है. जबकि मेरठ से न्यू अशोक नगर पहुंचने में नमो भारत ट्रेन से मात्र 40 मिनट लगते हैं.

ऐसे में शताब्दी नगर से नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू किया जाता है. तो यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. क्योंकि फिर वह 20 मिनट में बेगमपुल से शताब्दी स्टेशन तक पहुंच जायगी. यही नहीं हापुड सहित विभिन्न स्थान से आने वाले यात्रियों के लिए भी शताब्दी नगर स्टेशन बेहद खास साबित होगा, क्योंकि मेरठ -हापुड़ हाईवे से ही वह लोग बिजली बंबा बाईपास होते हुए शताब्दी नगर स्टेशन तक पहुंचे सकते हैं.

नमो भारत ट्रेन की अगर बात की जाए तो यह काफी आधुनिक हाईटेक स्पीड है. 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ते हुए यह यात्रियों को सफर कराती है. मानो जैसे हवा से ही बात कर रही हो. साथ ही ट्रेन के अंदर की सुविधाओं की अगर बात की जाए तो सुरक्षा के लिए काफी बेहतर इंतजाम किए गए हैं. आधुनिक सीसीटीवी कैमरे के साथ-साथ इसमें डिस्प्ले बोर्ड भी लगे हुए हैं. प्रत्येक स्टेशन की जानकारी साउंड सिस्टम एवं डिस्प्ले के माध्यम से भी यात्रियों को मिलती है.

नमो भारत कॉरिडोर के संपूर्ण परिक्षेत्र की अगर बात की जाए तो कुल 82 किलोमीटर में इसका संचालन किया जाएगा. जो दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक शामिल है. मेरठ परिक्षेत्र की अगर बात की जाए तो मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक कुल 23 किलोमीटर का क्षेत्र है. जिसमें नमो भारत ट्रेन एवं मेरठ मेट्रो दोनों का संचालन किया जाएगा. इन स्टेशनों की अगर संख्या की बात की जाए तो कुल 13 स्टेशन हैं, जिनमें से मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल, मोदीपुरम में जहां नमो भारत ट्रेन की रूकने की व्यवस्था की गई है, वहीं अन्य 9 स्टेशन मेरठ मेट्रो के हैं.

मेरठ मेट्रो नमो भारत स्टेशनों पर भी यात्रियों के लिए रुकेगी. ट्रेन की स्पीड की बात की जाए तो नमो भारत ट्रेन जहां 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ते हुए नजर आएगी. वहीं मेरठ मेट्रो की बात करें तो 120 किलोमीटर के क्षेत्रफल से दौड़ेगी. हालांकि अभी मेरठ साउथ से आगे मोदीपुरम तक नमो भारत एवं मेरठ मेट्रो दोनों ही ट्रायल रन के तौर पर दौड़ते हुए नजर आ रही है. ऐसे में वर्ष 2026 में संपूर्ण कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन दौड़ते हुए नजर आए, जिसमें मात्र 58 मिनट में आप मेरठ से दिल्ली तक की दूरी को पूरा कर पाएंगे.

First Published :

January 02, 2026, 11:45 IST

homeuttar-pradesh

मेरठ के इस स्टेशन से भी जल्द ही दौड़ते हुए नजर आएगी नमो भारत ट्रेन

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति