बॉलीवुड की बंगाली बालाओं ने खूब खेला सिंदूर, विजयदशमी पर नम आंखों से मां को किया विदा

Last Updated:October 03, 2025, 08:03 IST

बॉलीवुड सितारों ने विजयदशमी के मौके पर जमकर जश्न मनाया. सभी सितारों सिंदूर खेला के साथ दुर्गा मां को विदाई दी. काजोल, रुपाली गांगुली, ऋतुपर्णा सेनगुप्ता सहित कई सितारे एक साथ विजय दशमी मनाने के लिए एक साथ आए.

काजोल, रुपाली गांगुली और अन्य सेलिब्रिटी विजय दशमी मनाने के लिए एक साथ आए, जिससे इस साल के दुर्गा पूजा उत्सव का समापन हुआ. (फोटो साभार-विरल भयानी)

विजयदशमी 2025: दुर्गा पूजा उत्सव समाप्त हो गया है. कई बॉलीवुड और फिल्मी हस्तियां मुंबई में ‘सिंदूर खेला’ के लिए एक साथ आई जिसमें एक्ट्रेसेज ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया.(फोटो साभार-विरल भयानी)

काजोल अपनी बेटी निसा देवगन के साथ अपने परिवार के पंडाल में दशमी का उत्सव मनाने पहुंचीं. निसा देवगन अपनी मां काजोल के साथ पहुंची.(फोटो साभार-विरल भयानी)

Add News18 as
Preferred Source on Google

दुर्गा पूजा पंडाल में काजोल और निसा देवगन के बीच एक प्यार भरा पल देखने को मिला.काजोल जहां लाल और सफेद रंग की बंगाली साड़ी पहनकर पहुंची थीं. वहीं निसा देवगन ऑरेंज सूट में नजर आईं.(फोटो साभार-विरल भयानी)

काजोल और ऋतुपर्णा सेनगुप्ता ने दशमी उत्सव के दौरान मस्ती भरे सिंदूर खेला में भाग लिया. दोनों ने त्योहार का आनंद उठाने के बाद कैमरे के सामने पोज भी दिया.(फोटो साभार-विरल भयानी)

अनुपमा से घर घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रुपाली गांगुली भी दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचीं. उन्होंने भी बाकी एक्ट्रेसेस के साथ सिंदूर खेला में भाग लिया. वो पारंपरिक बंगाली साड़ी में सिंदूर खेला में हिस्सा लेने पहुंची थीं. अभिनेत्री पारंपरिक बंगाली सफेद साड़ी में लाल बॉर्डर के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थीं.(फोटो साभार-विरल भयानी)

रुपाली गांगुली ने लाल बॉर्डर बंगाली साड़ी के साथ हाथों में शंखा पोला भी पहना है और उन्होंने अपने बालों को कर्ल किया. वो इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

इशिता दत्ता और वत्सल शेठ भी मां के दर्शन करने पहुंचे थे. दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे थे. (फोटो साभार-विरल भयानी)

आशिकी फेम एक्ट्रेस अभिनेत्री अनु अग्रवाल भी दशमी उत्सव में देखी गईं. वो भी मां का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं. (फोटो साभार-विरल भयानी)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

October 03, 2025, 08:03 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति