Last Updated:June 11, 2026, 11:29 IST
फीफा ने 2026 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को एक खास तरह की सलाह दी गई है. खबरों की माने तो सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अमेरिका में टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को अपनी जर्सी के नीचे बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने पर विचार करने की सलाह दी है.
खिलाड़ियों को अमेरिका में अपनी जर्सी के नीचे बुलेटप्रूफ वेस्ट पहनने की सलाह
नई दिल्ली. फुटबॉल के महाकुंभ की शुरुआत 11 जून यानी आज से ही होने जा रही है. अमेरिका को इसकी मेजबानी दी गई है और उसके साथ कनाडा, मेक्सिको होस्ट कंट्री हैं. फीफा वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर काफी चर्चा की जा रही है. खबरों के मुताबिक, फीफा ने 2026 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को अमेरिका में अपनी जर्सी के नीचे बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने पर विचार करने की सलाह दी है. अधिकारियों ने इसे खिलाड़ी सुरक्षा प्रोटोकॉल में बदलाव बताया है.
हालांकि यह सुरक्षा उपकरण पहनना अनिवार्य नहीं है. रिपोर्ट्स के अनुसार कई राष्ट्रीय टीमें पहले ही ट्रेनिंग के दौरान हल्के बुलेटप्रूफ जैकेट का परीक्षण कर रही हैं. इस सिफारिश के बाद फुटबॉल जगत में बहस छिड़ गई है. इसमें खिलाड़ी की सुरक्षा, इसकी व्यावहारिकता और बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के बदलते सुरक्षा माहौल पर चर्चा हो रही है.
View this post on Instagram
मैच देखने पहुंचने वाले दर्शकों के लिए भी स्टेडियम में आने से पहले दिशा निर्देश का पालन करने की चेतावनी दी गई है. खाने पीने की चीजों को लेकर खास हिदायत दी गई है. पानी ले जाने की इजाजत है लेकिन इसके अलावा कोई भी तरल पदार्थ स्टेडियम में नहीं ले लाया जा सकता है.
लेकिन वर्ल्ड कप 2026 के स्टेडियमों में सिर्फ खाना और पीना ही बैन नहीं है. इसके अलावा ऐसे दर्शकों को भी स्टेडियम में घुसने या वहां से निकाले जाने पर रोक होगी जो “कपड़ों या अन्य चीजों से अपना चेहरा छुपाते हैं. फैंस को बॉडी-प्रोटेक्शन गियर या कॉर्सेट (बिना मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन के) जिसमें बुलेटप्रूफ जैकेट और मार्शल आर्ट्स या एक्सट्रीम स्पोर्ट्स में इस्तेमाल होने वाली चीजें शामिल हैं, पहनने की अनुमति नहीं होगी.
About the Author
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi











