‘प्रिया सचदेव ने तोड़ा करिश्मा कपूर का घर, बनीं सौतन’, संजय कपूर की बहन का शॉकिंग खुलासा

Last Updated:October 04, 2025, 11:52 IST

यूकरिश्मा कपूर की एक्स हस्बैंड संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति विवाद के बीच बिजनृेसमैन की बहन मंदिरा कपूर स्मिथ ने एक इंटरव्यू दिया है. जो अब वायरल हो रहा है. उन्होंने दावा किया है कि परिवार उनके भाई की तीसरी शादी के खिलाफ था.

ख़बरें फटाफट

संजय कपूर और करिश्मा के तलाक से पहले प्रिया बिजनेसमैन की जिंदगी में आ गई थीं.

नई दिल्ली. करिश्मा कपूर की एक्स हस्बैंड संजय कपूर की मौत के बाद ये परिवार लगातार सुर्खियों में है. कपूर परिवार में जहां 30 हजार करोड़ की विरासत को लेकर विवाद हो रहा है. वहीं, अब परिवार के कलेश ने एक नया और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है. संजय की बहन, मंदिरा कपूर स्मिथ ने एक बड़ा खुलासा किया है. उनका दावा है कि संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर की वजह से करिश्मा कपूर का घर-परिवार बर्बाद हो गया.

विकी लालवानी को दिए एक इंटरव्यू में संजय कपूर की मंदिरा कपूर स्मिथ ने चौंकाने वाले दावे किए हैं. उन्होंने बताया कि प्रिया सचदेव ही करिश्मा कपूर की शादी टूटने की असली वजह थीं.

संजय-करिश्मा के बीच आई प्रिया फिर टूटा रिश्ता

मंदिरा ने कहा, ‘मुझे पता था कि प्रिया और संजय की नजदीकियां कब शुरू हुईं. उस फ्लाइट से… लेकिन मैं खुश नहीं थी. लोलो (करिश्मा) और भाई का रिश्ता ठीक चल रहा था. कियान का जन्म हुआ था और भाई अपने बच्चों से बहुत प्यार करते थे. उन्होंने प्रिया पर तंज कसते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि एक ऐसी औरत के लिए, जिसने अभी-अभी बच्चे को जन्म दिया है, उसकी भावनाओं की कद्र न करना बहुत बुरी बात है… आकर खुशहाल शादी या एक परिवार को तोड़ना बहुत बुरी बात है. बच्चे के जन्म के बाद तो पीछे हट जाना चाहिए था. लोलो (करिश्मा) के साथ जो हुआ वो उसकी हकदार नहीं थीं. वो मेरे लिए बहन जैसी थीं.

पापा ने प्रिया के लिए कहा था- ‘वो लड़की हमारे घर में नहीं आ सकती’

बातचीत में मंदिरा ने आगे बताया कि उनके पिता और पूरा परिवार संजय और प्रिया के रिश्ते के खिलाफ था. मंदिरा ने बताती हैं कि पापा ने साफ कहा था- ‘वो लड़की हमारे घर में नहीं आ सकती, उससे शादी मत करना और बच्चे मत पैदा करना.’ हममें से कोई उनके साथ नहीं था. हम बहनें शादी में नहीं गईं. मैं सिर्फ इसलिए साथ रही क्योंकि मुझे अपने भाई से प्यार था, लेकिन करिश्मा और बच्चों के साथ उन्हें सब ठीक कर लेना चाहिए था.

‘करिश्मा मेरी सबसे अच्छी दोस्त थी’

मंदिरा ने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें उस मुश्किल दौर में करिश्मा का साथ न दे पाने का अफसोस है. उन्होंने कहा- ‘हम उस समय बात नहीं कर रहे थे… मुझे लगता है वह मुझसे नाराज थीं और मैं उन्हें दोष नहीं देती. मुझे बुरा लगता है क्योंकि वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त थीं. मुझे उनका साथ देना चाहिए था.’

दिल्ली हाईकोर्ट में है मामला

आपको बता दें कि 30,000 करोड़ की संपत्ति विवाद के बीच संजय कपूर की मां-बहन और करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों की प्रिया सचदेव के साथ कानूनी जंग चल रही है. मामला दिल्ली हाईकोर्ट में हैं.

About the Author

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

October 04, 2025, 11:52 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति