परमिट तीन सवारी का…बैठा रहे सात लोग…फिरोजाबाद में ऑटो वाले उड़ा रहे नियमों की धज्जियां

Last Updated:November 09, 2025, 14:25 IST

Firozabad Ground Report: फिरोजाबाद में यातायात माह के बावजूद ऑटो चालक परमिट से अधिक सवारी बैठाकर ट्रैफिक नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं. पुलिस भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.

फिरोजाबाद में यातायात माह की शुरुआत होने के बाद पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन सड़कों पर गाड़ियां दौड़ाने वाले लोग ट्रैफिक नियमों का कतई पालन नहीं कर रहे हैं. बिना हेलमेट, तीन सवारी और ओवरलोडिंग ऑटो चालक सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे हैं. वहीं लोग ट्रैफिक नियमों को लेकर तरह तरह के बहाने बना रहे हैं. ऑटो चालक भी परमिट से अधिक सवारी बैठाकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं.

यातयात नियमों की खुलेआम उड़ाई जा रही  धज्जियां

फिरोजाबाद में एक नवंबर से यातायात माह का शुभारंभ हो गया है. ट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस जागरूकता अभियान भी चला रही है. लेकिन जब लोकल 18 टीम ने सड़कों पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की तो तरह तरह के बहाने सुनने को मिले. परमिट से अधिक सवारियां बैठाकर ले जा रहे एक ऑटो चालक असीम से जब बातचीत की तो उसने बताया कि उसके पास तीन सवारियां बैठाकर ले जाने का परमिट है, लेकिन उसकी मजबूरी है कि उसे परमिट से अधिक सवारियां बैठाकर चलना पड़ता है. यहां के लोग कम किराया देते हैं. वहीं दूसरे ऑटो में 7 से 8 सवारियां बैठाकर ले जा रहे ड्राइवर भूरे अली ने बताया कि उनको यातयात नियमों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन उनके पास तीन से अधिक सवारी बैठाकर ले जाने का परमिट नहीं है. फिर भी उनकी मजबूरी है. यहां आसफाबाद चौराहे से शिकोहाबाद तक जाने के लिए सवारी 20 रुपए देती है. अब तीन सवारी बैठाकर ले जायेंगे तो खर्चा कैसे चलेगा. इससे साफ है कि अधिक बचत करने के लिए फिरोजाबाद में ऑटो चालक यातायात नियमों को नहीं मानते. वहीं ट्रैफिक पुलिस भी इन कर अंकुश नहीं लगाती है.

ऑटो चालकों को अनदेखा कर रही ट्रैफिक पुलिस
फिरोजाबाद जिला मुख्यालय चौराहे पर एक ऑटो चालक योगेश से ट्रैफिक नियमों के बारे में पूछा तो उसने साफ मना कर दिया.जब फिर से परमिट के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसे कोई जानकारी नहीं है.उसके ऑटो में 7 सवारी है.शिकोहाबाद की तरफ ऑटो लेकर जा रहे चालक राकेश ने कहा कि उसके पास परमिट सिर्फ तीन सवारी का है लेकिन उनकी मजबूरी है.अगर कम पैसे लेकर सवारियां बिठाएंगे तो उनका काफी नुकसान है.लेकिन उनका मानना है कि ट्रैफिक नियमों का पालन होना चाहिए.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें

Location :

Firozabad,Firozabad,Uttar Pradesh

First Published :

November 09, 2025, 14:25 IST

homeuttar-pradesh

परमिट तीन सवारी का, बैठा रहे सात लोग, फिरोजाबाद में उड़ा रहे नियमों की धज्जियां

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति