नवाजुद्दीन सिद्दीकी को चुकानी पड़ी एक्टिंग के जुनून की भारी कीमत

Last Updated:July 18, 2026, 22:32 IST

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली कलाकारों में एक हैं. उन्होंने न्यूज18 से एक्सक्लुसिव बातचीत में खुलासा किया कि वह एक्टिंग को लेकर काफी जुनूनी थे लेकिन उनके इस जुनून की उन्हें भारी कीमत भी चुकानी पड़ी. नवाजुद्दीन ये भी बताया कि वह इतने जुनूनी थे कि कमर्शियल सिनेमा में उन्होंने कभी कंप्रोमाइज नहीं किया. उन्होंने इसे एक तरह की एक्टिंग फॉर्म बताया है.

ख़बरें फटाफट

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने न्यूज18 से फैमिली और करियर को लेकर बात की., (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @nawazuddin._siddiqui)

मुंबई. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने न्यूज18 के साथ एक्सक्लुसिव बातचीत में अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की. उन्होंने किशोर अजवानी के शो- ‘कहके रहेगा कहने वाला’ में कमर्शियल सिनेमा में कंप्रोमाइज और एक्टिंग के जुनून के लिए जो कीमत उन्हें चुकानी पड़ी, उसके बारे में बात की. किशोर अजवानी ने जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी से पूछा-“आपको क्या लगता है जब भी आप कमर्शियल फिल्में करते हैं, तो क्या आप कंप्रोमाइज करते हैं.” इस पर नवाजुद्दीन ने कहा, “मैं बिल्कुल भी कंप्रोमाइज नहीं करता. जो भी हम कमर्शियल सिनेमा करते हैं, वो भी एक तरह की फॉर्म(एक्टिंग का तरीका) है…”

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आगे कहा,”…करनी चाहिए वो भी. उससे आपका एक्टर इन्हांस होगा. अगर मैं कोई फॉक थिएटर कर रहा हूं या कोई ट्रेडिशनल प्ले कर रहा हूं. या मैं संस्कृत प्ले कर रहा हूं या पारसी प्ले कर रहा हूं. वो भी एक तरह का फॉर्म है. एक्टर के तौर पर हर फॉर्म के लिए तैयार रहना चाहिए. तो ऐसा नहीं है कि मैं कमर्शियल फिल्मों को दूसरे दर्जे का बता रहा हूं. यह तो म्युजिकल फिल्में हैं. हमारे बॉलीवुड की पहचान है. तो कमर्शियल सिनेमा भी एक फॉर्म है.”

View this post on Instagram

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को एक्टिंग के लिए चुकानी पड़ी बड़ी कीमत

इसके अलावा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि उनमें एक्टिंग का बहुत जुनून है और इसके लिए उन्होंने कई कीमत चुकाई है. उन्होंने फैमिली और एक्टिंग के बारे अप्रत्यक्ष रुप से कहा. उन्होंने कहा, “मैं कुछ कह नहीं सकता लेकिन मेरा दिल जानता है. बहुत ही अंदर की बात है. चुकानी तो पड़ती है. मुझे लगता था कि मैं उस लायक नहीं हूं कि दोनों चीजें एक साथ कर सकूं. मुझे लगता था कि मुझे बहुत टाइम देना पड़ेगा इसको. तभी जाकर मैं उस चीज के लायक-काबिल हूंगा.”

View this post on Instagram

नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक्टिंग के चक्कर में नहीं दे पाए फैमिली को वक्त

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आगे कहा, “ये तो सतत अभ्यास है. पूरी जिंदगी चलता रहता है. लेकिन मैं इतना इंटेलीजेंट तो नहीं था. मुझे लगा कि क्योंकि मैं बेवकूफ इंसान हूं. मुझे वक्त ज्यादा चाहिए इसमें. हो सकता है कोई इंटेलीजेंट हो और वो सारी चीजें निभा ले. और इतना अच्छा एक्टर भी हो जाए. और अच्छा भाई भी हो जाए. अच्छा पिता भी हो जाए. अच्छा पति भी हो जाए. अच्छा दोस्त भी हो जाए. अच्छा बेटा भी हो जाए. होते होंगे, वो बहुत इंटेलीजेंट होते हैं. मैं उस लायक नहीं था. मुझे बहुत ज्यादा वक्त लगा इस चीज (परिवार वक्त देने में) को करने में.”

About the Author

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी का…

और पढ़ेंLocation :

Mumbai,Maharashtra

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति