कानपुर किडनी कांड में बड़ा खुलासा, डॉक्टर दंपती समेत 14 आरोपियों पर चार्जशीट

Last Updated:July 01, 2026, 13:38 IST

कानपुर के चर्चित किडनी कांड में पुलिस ने डॉक्टर दंपती समेत 14 आरोपियों के खिलाफ करीब 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. जांच में फर्जी दस्तावेजों के जरिए अवैध किडनी ट्रांसप्लांट और 50 से 70 लाख रुपये वसूली का खुलासा हुआ है. अब ईडी भी मनी ट्रेल की जांच में जुट गई है.

कानपुर किडनी रैकेट केस

कानपुर के चर्चित किडनी कांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. अवैध किडनी ट्रांसप्लांट के इस पूरे खेल को पुलिस ने अब संगठित गिरोह की करतूत माना है. डॉक्टर दंपती समेत 14 आरोपियों के खिलाफ करीब 1000 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है, जबकि अब ईडी भी इस मामले की मनी ट्रेल खंगाल रही है. पेश है कानपुर से एक रिपोर्ट..

29 मार्च को कानपुर के आहूजा अस्पताल में मुजफ्फरनगर की पारुल तोमर का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बिहार के बेगूसराय निवासी आयुष चौधरी से किडनी खरीदकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए ट्रांसप्लांट कराया गया. 30 मार्च को पुलिस ने पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया और डॉक्टर दंपती समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया अब विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने डॉक्टर दंपती समेत 14 आरोपियों के खिलाफ करीब 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है.

गिरोह एक किडनी ट्रांसप्लांट के लिए वसूलता था 50 से 70 लाख

चार्जशीट में बीएनएस की धारा-111 यानी संगठित अपराध की धारा भी जोड़ी गई है. 11 डॉक्टर, 20 पुलिसकर्मी समेत 40 लोगों को गवाह बनाया गया है. होटल और अस्पतालों के सीसीटीवी फुटेज, होटल रजिस्टर और व्हाट्सएप चैट जैसे डिजिटल साक्ष्य भी कोर्ट में पेश किए गए हैं. जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह एक किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 50 से 70 लाख रुपये तक वसूलता था. इस पूरे नेटवर्क की आर्थिक जांच अब प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी भी कर रहा है. विदेश से ट्रांसप्लांट कराने आई महिला समेत संदिग्ध बैंक खातों और लेन-देन की मनी ट्रेल खंगाली जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क और अवैध कमाई का पता लगाया जा सके.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ेंLocation :

Kanpur,Kanpur Nagar,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति