ट्रेन के AC कोच में महिला गई टॉयलेट, बाहर आते ही हो गई उदास, और फिर…

Last Updated:May 07, 2026, 21:03 IST

Gaya Latest News: बिहार के गया से दूरंतो एक्सप्रेस ट्रेन कानपुर पहुंची. ट्रेन के एसी कोच- 2 में एक महिला अपने पति के साथ बैठी थी. मगर ट्रेन से बाथरूम में जाने के बाद महिला जब अपनी सीट पर आई तो उसके साथ जो हुआ वो बेहद चौंका देने वाला है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

मृतक महिला की तस्वीर.

इटावा: उत्तर प्रदेश जे इटावा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला अपने पति के साथ बिहार के गया से दूरंतो एक्सप्रेस टेन के एसी कोच में चढ़ी. रात में जब महिला को टॉयलेट लगी तो वह बाथरूम गई और वहां से जब बाहर आइ तो उदास चेहरा लिए थी. पति ने वजह पूछी तो महिला कुछ नहीं बोली और चुपचाप लेट गई. रात 3 बज गए थे और ट्रेन इटावा के आसपास थी, अचानक उसी वक्त पति अपनी पत्नी को पकड़कर रोने लगा. यह देख कोच में सभी डर गए और वह उसके पास पहुंचे.फिर जो हुआ… आइए जानते हैं पूरा मामला.

गया से नई दिल्ली जा रही दुरंतो एक्सप्रेस में गुरुवार तड़के एक बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. ट्रेन को इटावा जंक्शन पर रोककर शव को नीचे उतारा गया. राजकीय रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. झारखंड के धनबाद जिले के मैथन थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव निवासी रामानंद प्रसाद अपनी पत्नी माया देवी (66) और साड़ू बाल्मीकि के साथ बुधवार शाम 6 बजकर 40 मिनट पर गया स्टेशन से दुरंतो एक्सप्रेस के कोच एस-2 में सवार हुए थे. वे दिल्ली में जिंदल स्ट्रीट कार्पोरेशन में काम करने वाले साडू के घर घूमने जा रहे थे.

मौत की शिकार बनी महिला रेल यात्री के पति रामानंद ने बताया कि रात में कानपुर स्टेशन से ट्रेन निकलने के बाद माया देवी टॉयलेट गईं थीं. वहां से लौटते ही उनकी हालत अचानक बिगड़ गई.सूचना पर कंट्रोल रूम के जरिए ट्रेन को रात करीब 3 बजकर 40 मिनट पर इटावा जंक्शन के प्लेटफार्म 2 पर रुकवाया गया. रेलवे डॉक्टर ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. मृतका के पति गांव में ही चाय की दुकान चलाते हैं. उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है.
​इटावा स्थित राजकीय रेलवे पुलिस के थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि स्वजनों की मौजूदगी में गुरुवार दोपहर 2 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

About the Author

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Etawah,Etawah,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति