जींस टी-शर्ट में बैटिंग और खचाखच भरा मैदान, नए स्टेडियम का उद्घाटन करने पहुंचे धोनी

होमखेलक्रिकेट

जींस टी-शर्ट में बैटिंग और खचाखच भरा मैदान, नए स्टेडियम का उद्घाटन करने पहुंचे

Last Updated:October 10, 2025, 01:47 IST

MS Dhoni: पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने मदुरै में ₹300 करोड़ की लागत से बने वेलाम्मल क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया. भीड़ ने ‘धोनी-धोनी’ के नारों से माहौल गूंजा दिया.

एमएस धोनी

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने गुरुवार को मदुरै में चिंतामणि के पास वेलाम्मल क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया. जहां देश के सबसे सफल क्रिकेट कप्तान एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.

मुंबई से एक निजी उड़ान से मदुरै पहुंचे धोनी तमिलनाडु के दूसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम के अनावरण के मुख्य अतिथि थे. 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बना यह विश्व स्तरीय सुविधायुक्त स्टेडियम 12.5 एकड़ में फैला हुआ है. इस दौरान जींस टी शर्ट पहने धोनी क्रीज पर बल्लेबाजी भी करने उतरे. जिस वक्त वह मैदान पर बैट चला रहे थे तब पूरा स्टेडियम उनके नाम से गूंज रहा था.

View this post on Instagram


तीन बार के आईसीसी खिताब विजेता कप्तान का उत्साही प्रशंसकों ने स्वागत किया, जो सुबह से ही हवाई अड्डे पर जमा हो गए थे. मदुरै में यह धोनी का पहला प्रोग्राम था. लैंडिंग के बाद धोनी को उनकी प्रतिष्ठित जर्सी नंबर ‘7’ वाली एक सफेद कार में कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया.

नवनिर्मित वेलाम्मल क्रिकेट स्टेडियम में उद्घाटन समारोह के बाद धोनी हवाई अड्डे वापस लौटे. इस बार वह एक नीली कार में सवार थे, उसका नंबर भी ‘7’ ही था. एक निजी चार्टर से मुंबई वापस चले गए.

तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) के सहयोग से वेलाम्मल एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा विकसित वेलाम्मल क्रिकेट स्टेडियम की क्षमता 7,300 है, जिसे भविष्य में 20,000 तक बढ़ाने की योजना है.

धोनी के प्रमाणित ड्रोन पायलट बनने की खबर पर सोशल मीडिया ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। यह उपलब्धि एक महत्वपूर्ण क्षण था क्योंकि भारत के सबसे प्सिद्ध खेल दिग्गजों में से एक ने विमानन प्रौद्योगिकी के भविष्य में कदम रखा. कठोर प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा करने के बाद, धोनी अब ड्रोन उड़ाने के लिए प्रमाणित हो गए हैं, जो भारत की विकास गाथा को बदलने की उनकी क्षमता को दर्शाता है.

About the Author

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 10, 2025, 01:47 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति