कौन है मिर्जापुर के डीएम IAS पवन कुमार गंगवार, खत्म कराया 50 साल पुराना विवाद

Last Updated:August 27, 2026, 07:42 IST

मिर्जापुर के डीएम IAS पवन कुमार गंगवार इन दिनों 50 साल पुराने राजस्व विवाद के निस्तारण को लेकर चर्चा में हैं. PCS से IAS बने पवन कुमार गंगवार ने डांगरखेड़ी गांव में राजस्व अभिलेखों की त्रुटियां दुरुस्त कराकर किसानों की समस्या का समाधान कराया. जानें उनका प्रशासनिक सफर और मिर्जापुर में उनकी प्राथमिकताएं.

IAS Pawan Kumar Gangwar : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में तैनात आईएएस पवन कुमार गंगवार इन दोनों चर्चा में हैं. सबसे ज्यादा चर्चा 50 साल पुराने विवाद खत्म करने को लेकर है. मिर्जापुर जिले में तैनात पवन कुमार गंगवार पीसीएस से आईएएस बने हैं, जहां उन्होंने जनपद में आने के बाद अबतक कई बड़े मामलों को सुलझाया है.

मिर्जापुर जिले के डीएम आईएएस पवन कुमार गंगवार 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. 1999 में बतौर पीसीएस अधिकारी उनका चयन हुआ था. चयन होने के बाद 2014 में प्रमोशन पाकर आईएएस बने थे, जिसके बाद पहली बार मिर्जापुर जिले में डीएम बनकर पहुंचे हैं.

मिर्जापुर जिले में तैनाती से पहले डीएम पवन कुमार गंगवार पीसीएस रहते हुए लखनऊ सहित कई जिलों में अपनी सेवा दे चुके हैं. आईएएस बनने के बाद मथुरा में बतौर सीडीओ तैनात हुए थे, जहां मिर्जापुर में डीएम की नियुक्ति से पहले राज्य विशेष सचिव राज्य संपत्ति अधिकारी के पद पर काम कर रहे थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मिर्जापुर जिले में आने के बाद डीएम पवन कुमार गंगवार ने कहा था कि लंबी चौड़ी बातें नहीं करेंगे. विकास कार्यों में ढिलाई और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके साथ ही शासन की मंशा के अनुसार समस्याओं के निराकरण पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाएगा.

मिर्जापुर में तैनाती के बाद डीएम पवन कुमार गंगवार ने डांगरखेड़ी गांव में 50 साल से चले आ रहे राजस्व विवाद को पूरी तरीके से खत्म कर दिया. अभिलेखों में त्रुटियां होने की वजह से यहां के किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था, जिसके बाद पवन कुमार गंगवार ने इसे विशेष तौर पर ध्यान दिया.

डीएम के द्वारा अभिलेखों को दुरुस्त करने को लेकर टीम गठित की गई, जहां एसडीएम के नेतृत्व में तहसीलदार सहित अन्य राजस्व कर्मियों ने अभिलेख की जांच की. पुनरीक्षण के बाद अभिलेखों को दुरुस्त किया, जिसके बाद गांव के लोगों को योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो गया.

डीएम पवन कुमार गंगवार का मानना है कि समस्याओं के निस्तारण पर अगर ज्यादा ध्यान दिया जाए, तो हर समस्या खत्म हो सकती है. हमारा विशेष ध्यान रहता है कि जो भी फरियादी है उनकी समस्याओं का निस्तारण हो. जहां पर विवाद हो, उन विवादों को खत्म किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े.

शासन की मंशा के अनुरूप ही मिर्जापुर जिले में काम किया जा रहा है. विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इसके साथ ही राजस्व के मामलों को खत्म करने को लेकर भी प्रयास किया जा रहे हैं. इसको लेकर सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को भी निर्देशित किया गया है कि जो भी मामले निस्तारण योग्य हो उन्हें लटकाया न जाए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

August 27, 2026, 07:33 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति