कौन हैं 79 साल के अनंत नाग? मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, PM मोदी के लिए कही ये बात

Last Updated:September 17, 2026, 09:21 IST

Who is Anant Nag: कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को 50 साल से ज्यादा लंबे फिल्मी करियर के बाद बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है. ‘संकल्प’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले अनंत नाग ने कन्नड़ के साथ हिंदी सिनेमा और टीवी में भी काम किया है. ‘मालगुडी डेज’ से घर-घर पहचान बनाने वाले एक्टर को अब दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. सम्मान की घोषणा के बाद उन्होंने पीएम मोदी को लेकर भी बयान दिया है.

ख़बरें फटाफट

अनंत नाग कन्नड़ ही नहीं, हिंदी मलयालम, तेलुगु, मराठी और तमिल सिनेमा में भी अपने अभिनय का परचम लहरा चुके हैं.

नई दिल्ली. कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज एक्टर अनंत नाग इन दिनों चर्चा में हैं. पांच दशक से ज्यादा लंबे फिल्मी सफर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और हिंदी समेत कई भाषाओं के सिनेमा में अपनी पहचान बनाई. ‘अंकुर’ और ‘मालगुडी डेज’ जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे अनंत नाग को अब भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मानों में से एक दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड 2024 के लिए चुना गया है. सम्मान की घोषणा के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी एक बड़ा बयान दिया.

‘PM मोदी ने सिस्टम बदल दिया’

PTI को दिए इंटरव्यू में अनंत नाग ने कहा कि पहले अवॉर्ड देने की प्रक्रिया एक खास वर्ग तक सीमित थी. उन्होंने कहा कि इसमें नेपोटिज्म और फेवरिटिज्म जैसी चीजें मौजूद थीं. लेकिन पीएम मोदी ने इस व्यवस्था को बदल दिया. वह पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने आम जनता से अपनी पसंद के नाम सुझाने की अपील की. उन्होंने इस प्रक्रिया को पहली बार जनता के बीच लाकर पारदर्शी बनाया.

कर्नाटक की जनता को समर्पित किया सम्मान

अनंत नाग ने कहा कि कन्नड़ भाषा के लोगों ने सार्वजनिक सिफारिश प्रक्रिया के तहत उनका नाम आगे बढ़ाया, जिसके बाद उन्हें इस सर्वोच्च नागरिक और सिनेमाई सम्मान के लिए चुना गया. उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी पुरस्कारों की उम्मीद रखने वाली संस्कृति में काम नहीं किया. मुझे इस घोषणा पर विश्वास करने में थोड़ा समय लग रहा है. मैं यह सम्मान अपनी मातृभूमि कर्नाटक की जनता को समर्पित करता हूं और प्रधानमंत्री मोदी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं.’

300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

अनंत नाग भारतीय सिनेमा के एक जाने-माने एक्टर और राजनेता हैं. उन्हें कन्नड़ सिनेमा में उनके योगदान के लिए जाना जाता है. अनंत नाग का जन्म 4 सितंबर 1948 को हुआ था और अपने फिल्मी करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है.

कई भाषा में कर चुके हैं काम

अनंत नाग सिर्फ कन्नड़ ही नहीं, हिंदी, मलयालम, तेलुगु, मराठी और तमिल सिनेमा में भी अपने अभिनय का परचम लहरा चुके हैं. अपने करियर में वह ‘मुंगारु माले’, ‘गौरी गणेशा’, ‘मंथन’, ‘केजीएफ चैप्टर 1 और 2’, ‘गोधी बन्ना साधारण मायकट्टू’ जैसी चर्चित और सफल फिल्मों में काम कर चुके हैं.

About the Author

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ेंLocation :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 17, 2026, 09:21 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति