कार्तिक आर्यन को नेशनल अवॉर्ड मिलने से गदगद कबीर खान

Last Updated:July 19, 2026, 08:02 IST

72nd National Awards- 18 जुलाई की शाम को 72वें नेशनल अवॉर्ड्स का ऐलान हुआ. कार्तिक आर्यन को कबीर खान की ‘चंदू चैंपियन’ के लिए करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड मिला. वो मामूटी के साथ अपना अवॉर्ड शेयर करेंगे. इस खास मौके पर एक्टर की फिल्म के निर्देशक ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कार्तिक इसके हकदार हैं और उन्होंने इस किरदार में अपना सबकुछ झोंक दिया था.

‘चंदू चैंपियन’ के लिए कार्तिक आर्यन को नेशनल अवॉर्ड मिला है.

नई दिल्ली.  बीते शनिवार को 72वें नेशनल अवॉर्ड्स का ऐलान हुआ. यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड मिला. कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड मिला. कार्तिक आर्यन को उनके करियर का पहला नेशनल अवॉर्ड ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला जिसका निर्देशन कबीर खान ने किया था. अवॉर्ड्स के ऐलान के बाद कबीर खान ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इसके लिए कार्तिक आर्यन ने जी तोड़ मेहनत की थी और वो मेहनत रंग लाई.

इंडिया टुडे से बात करते हुए कबीर खान ने अपनी खुशी जाहिर की. वो कहते हैं कि इस फिल्म के लिए कार्तिक ने खुद को पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म कर लिया था. वो पूरी तरह से बदल गए थे औऱ वो किरदार में ऐसे ढल गए थे कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल था. कबीर खान की ये फिल्म मुरलीकांत पेटकर की कहानी को पर्दे पर दर्शाती है. ये एक ऐसे लड़के की कहानी है जो छोटे से गांव से निकलकर, कड़ा संघर्ष करता है और अपने कमाल के जज्बे से हर परिस्थिति का डटकर सामना करता है.

कार्तिक की जीत से खुश हैं कबीर खान

कार्तिक आर्यन को नेशनल अवॉर्ड मिलने के बारे में कबीर खान कहते हैं कि वो एक मीटिंग में थे और कार्तिक का वीडियो कॉल आया था जिसे वो उठा नहीं पाए. जब उनकी मीटिंग खत्म हुई तो उन्हें पता चला कि कार्तिक को नेशनल अवॉर्ड मिला है. ये सुनकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने एक्टर को तुरंत कॉल किया.

इसे बताया पूरी टीम की जीत

डायरेक्टर कहते हैं कि ये सिर्फ कार्तिक की नहीं बल्कि पूरी टीम की जीत है. चंदू चैंपियन में पूरी टीम ने जान लगा दी थी. फिल्म के लिए एक्टर ने फिजिकल और मेंटल तौर पर काफी मेहनत की थी. इस तरह से वजन घटाया था कि वो कंकाल बन गए थे. कबीर खान कहते हैं कि जब कोई एक्टर पूरे दिल से मेहनत करता है और अपने किरदार में सबकुछ लगा देता है तो उसको सम्मान मिलना बहुत खास होता है.

इसपर वो आगे कहते हैं कि अगर चंदू चैंपियन के लिए कार्तिक आर्यन को ये अवॉर्ड नहीं मिलता तो उनका दिल टूट जाता और उन्हें बहुत निराशा होती. कबीर खान कहते हैं कि ये सिर्फ इसलिए नहीं है कि वो उनकी फिल्म थी बल्कि उनका ऐसा मानना है कि ये कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शुमार है. ये उनके करियर की अबतक की बेस्ट परफॉर्मेंस है.

About the Author

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति