‘औरों में खुद को खोकर मैं को पाना बहुत बड़ा काम है…’, सुष्मिता सेन ने ताजा की पुरानी यादें, वायरल हुआ पोस्ट

Last Updated:October 04, 2025, 12:05 IST

सुष्मिता सेन ने अपने करियर में कई यादगार किरदारों को बड़े पर्दे पर उतारा है. ओटीटी पर भी उन्होंने अपने हुनर का जलवा बिखेरा है. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. अब उन्होंने ऐसा पोस्ट किया है, जो चर्चा में आ गया है.

ख़बरें फटाफट

आर्या सीरीज से सुष्मिता सेन ने किया धमाकेदार कमबैक.

नई दिल्ली. सुष्मिता सेन बॉलीवुड की पॉपुलर हीरोइनों में से एक हैं. वह बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी की दुनिया में अपने हुनर का जलवा बिखेर चुकी हैं. आर्या सीरीज से दमदार वापसी करने वाली एक्ट्रेस सुष्मिता हाल ही में कानपुर के एक इवेंट में पहुंचीं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी अपडेट की है. स्टोरी में एक्ट्रेस काफी यंग लग रही हैं और सबके सामने नम आंखों से शायरी सुना रही हैं.

हाल ही में एक्ट्रेस की एक झलक देखने के लिए कानपुर में भयंकर जाम लग गया था और पुलिस को आकर मामला संभालना पड़ा था. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी इतना प्यार देने के लिए कानपुर के प्यारे फैंस को दिल से शुक्रिया किया था, लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपने पुराने दिनों की कुछ प्यारी यादों को याद किया है.

जीना इसी का नाम है

सुष्मिता कहती हैं, ‘औरों में खुद को खोकर…मैं को पाना बहुत बड़ा काम है…और जीना इसी का नाम है.’ इसके अलावा सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म ‘मैं हूं ना’ के रोल चांदनी चोपड़ा का वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें चांदनी रिश्ते में अपनी खूबसूरती निहार रही है. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मूड कितना भी खराब हो लेकिन अपने आप को देखकर झक्कास हो जाता है.’

महेश भट्ट की फिल्म से किया डेब्यू

सुष्मिता सेन ने 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता और महेश भट्ट के साथ फिल्मों में कदम रखा. एक्ट्रेस की पहली फिल्म दस्तक थी. पहली ही फिल्म में एक्ट्रेस ने मुकुल देव, मनोज बाजपेयी और शरद कपूर के साथ काम किया, जिसके बाद एक्ट्रेस ने सलमान खान के साथ बीवी नंबर 1, अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार के साथ ‘आंखें’, शाहरुख खान के साथ ‘मैं हूं ना’, सलमान और कैटरीना के साथ ‘मैंने प्यार क्यों किया’, जिंदगी रॉक्स और कॉमेडी फिल्म ‘नो प्रॉब्लम’ में काम किया.

आर्या सीरीज से मचा दिया धमाल

एक्ट्रेस ने डिजिटल डेब्यू भी किया और सीरीज आर्या में धाकड़ एक्शन के साथ दर्शकों का दिल जीता. आर्या के तीन पार्ट आ चुके हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस को ‘ताली’ में भी देखा गया. एक्ट्रेस ने फिल्म में ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट श्रीगौरी सावंत का रोल प्ले किया, जिसमें उनके जीवन के संघर्षों को दिखाया गया है. दोनों ही सीरीज को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिलहाल एक्ट्रेस किसी नए प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रही है, बल्कि अपनी दोनों बेटियों के साथ समय बिता रही हैं. एक्ट्रेस ने बेटी रिनी सेन को जन्मदिन की बधाई भी दी थी. बता दें कि रिनी सेन भी मॉडलिंग में अपना करियर बना रही हैं.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

First Published :

October 04, 2025, 12:05 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति