Last Updated:October 02, 2025, 09:12 IST
Why Rani Mukerji Keeps Daughter Adira Away From Spotlight: रानी मुखर्जी ने अपनी बेटी अदिरा को स्पॉटलाइट से दूर रखने के पीछे की वजह खुलासा किया और बताया कि आखिर क्यों उन्होंने बेटी और मीडिया के बीच एक दीवार खींच रखी है. क्या कोई खास स्ट्रेटजी है, चलिए बताते हैं…
रानी मुखर्जी बेटी अदिरा इस साल दिसंबर में 10 साल की हो जाएगी.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इन दिनों सुर्खियों में हैं. हाल ही में वह राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुईं और फिर नवरात्रि में हर साल की तरह मां दुर्गा की पूजा के साथ वह सुर्खियां बटौर रही हैं. रानी मुखर्जी बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को बेहद पर्सनल रखना पसंद करती हैं. फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा के साथ उनकी शादी साल 2014 में हुई और दिसंबर 2015 में रानी मां बनीं और उन्होंने बेटी अदिरा को जन्म दिया. अदिरा 10 साल की होने वाली हैं. लेकिन शायद ही किसी ने अदिरा को कभी सार्वजनिक रूप से देखा हो या पैप्स ने उन्हें दूसरे स्टारकिड की तरह कैमरे में कैद किया है. हाल ही में रानी ने इस बात से पर्दा उठाया और अपनी स्ट्रेटजी को बताया.
रानी मुखर्जी ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया की नजरों से दूर रखा है, खासकर अपने परिवार को. स्टार किड्स को देखने की ललक फैंस में काफी होती है. लेकिन 2015 में जन्मीं अदिरा की एक झलक पाने का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. हाल ही में एएनआई पॉडकास्ट में रानी ने खुलासा किया कि आखिर ऐसा क्यों है?
हम नहीं चाहते कि…
बातचीत के दौरान रानी ने बताया कि वह और आदित्य चाहते हैं कि उनकी बेटी का बचपन मीडिया की चकाचौंध से दूर रहे. उन्होंने कहा, ‘हमारी अपनी बेटी के लिए भी वही फिलॉसफी है. हम नहीं चाहते थे कि वह कभी ऐसी स्थिति में आए जहां उसका ओवरएक्सपोजर हो. उसे ऐसा महसूस न हो कि उसके साथ कुछ खास हो रहा है.’
‘पहचान मेहनत से कमानी चाहिए’
रानी ने जोर देकर कहा कि आदिरा को अपनी पहचान खुद बनानी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘जब वह बड़ी होगी, जब वह अपना पेशा चुनेगी, तो जो कुछ भी मिलेगा, वह उसकी काबिलियत से मिलना चाहिए. उसे पहचान इसलिए नहीं मिलनी चाहिए क्योंकि उसके माता-पिता मशहूर हैं. उसे यह सब खुद हासिल करना होगा, इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए.’ रानी ने यह भी बताया कि अदिरा अपने पिता आदित्य चोपड़ा की तरह प्राइवेसी को लेकर बहुत स्पष्ट सोच रखती है. उनके मुताबिक, उनकी बेटी में पहले से ही एक मजबूत व्यक्तित्व और अपनी राय रखने की क्षमता है, जो भविष्य में उसे अपनी राह चुनने में मदद करेगी.
एक यादगार पारिवारिक पल
हाल ही में रानी को उनकी फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में शानदार अभिनय के लिए पहला राष्ट्रीय पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री) मिला. नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में रानी ने भूरे रंग की साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने एक सोने की चैन पहनी थी, जिसमें अदिरा के नाम के पहले अक्षर थे. रानी ने बताया कि अदिरा इस समारोह में नहीं आ सकी थी और उसने अपनी मां से शिकायत की कि उसे इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में शामिल न करने देना बहुत गलत है.
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
First Published :
October 02, 2025, 09:12 IST











