अब प्रयागराज में ही मिलेगी नौकरी, 22 एकड़ में बन रही IT साइबर सिटी

Last Updated:May 09, 2026, 10:31 IST

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज को बड़ी सौगात मिलने जा रही है. एयरपोर्ट के पास 22 एकड़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर का साइबर सिटी बनेगा. इसके लिए नगर निगम बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास कर शासन के पास भेज दिया गया है. जल्द ही इस पर मुहर लगने की उम्मीद है.

ख़बरें फटाफट

प्रयागराज में बनने जा रहा इंटरनेशनल साइबर सिटी: (Photo: Canva)

प्रयागराज. नोएडा और बेंगलुरु की तर्ज पर ही अब संगम नगरी प्रयागराज में भी जल्द आईटी साइबर सिटी बनेगी. इसके बाद प्रयागराज और आस-पास के युवा इंजीनियरों को नौकरी के लिए दूसरे महानगरों में नहीं जाना पड़ेगा. प्रयागराज नगर निगम की ओर से आईटी साइबर सिटी बनाने के लिए नगर पालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास कर शासन को भेजा गया है. मेयर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी के मुताबिक संगम नगरी प्रयागराज में आईटी साइबर सिटी के निर्माण के लिए शासन की भी सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है. उन्होंने कहा है कि जल्द ही प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा 22 एकड़ जमीन मुहैया कराए जाने के बाद इसका शिलान्यास कर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा. मेयर ने दावा किया है कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का टेक्नोलॉजी पार्क बनेगा. जो न केवल युवाओं को रोजगार से जोड़ेगा बल्कि प्रयागराज की इकोनॉमी में भी बूम लाएगा.

गौरतलब है कि संगम नगरी प्रयागराज में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान यानि ट्रिपल आईटी, मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी एमएनएनआईटी, आईईआरटी और इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी का जेके इंस्टीट्यूट के साथ ही निजी क्षेत्र में भी यूनाइटेड यूनिवर्सिटी, शंभू नाथ इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बीबीएस ग्रुप का इंस्टीट्यूशंस और कई अन्य इंजीनियरिंग संस्थान हैं. इन संस्थानों से प्रतिवर्ष लगभग 5 हजार से ज्यादा आईटी के इंजीनियर तैयार होकर निकलते हैं. लेकिन उन्हें रोजगार के लिए नोएडा, बेंगलुरु, गुरुग्राम और पुणे जैसे महानगरों का रुख करना पड़ता है. प्रयागराज और पूर्वी उत्तर प्रदेश के आईटी प्रोफेशनल्स को संगम नगरी प्रयागराज में ही रोजगार मिले, इसको लेकर नगर निगम प्रयागराज ने संगम नगरी में ही आईटी साइबर सिटी के निर्माण की परिकल्पना तैयार की है.

अर्थव्यवस्था को भी लाभ

मेयर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी के मुताबिक, प्रयागराज धर्म, अध्यात्म, न्याय, राजनीति और शिक्षा का बड़ा केंद्र है. यहां के सरकारी और निजी इंजीनियरिंग संस्थानों से प्रतिवर्ष चार से पांच हजार टेक्नोक्रेट्स निकलते हैं. लेकिन उनकी मेधा और प्रतिभा का लाभ संगम नगरी प्रयागराज को नहीं मिल पाता है.  क्योंकि वह रोजगार के लिए नोएडा, बेंगलुरु , गुरुग्राम और पुणे जैसे महानगरों में चले जाते हैं. इससे प्रयागराज की अर्थव्यवस्था को भी कोई लाभ नहीं होता है.  मेयर के मुताबिक, उन्होंने नगर निगम के सदन में यह प्रस्ताव पारित किया है कि प्रयागराज में आईटी साइबर सिटी का निर्माण हो. इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश सरकार से भी वार्ता हो चुकी है. नगर निगम में वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक इस संबंध में की गई, जिसमें यह तय किया गया है कि 22 एकड़ भूमि में आईटी सिटी झलवा इलाके में सिविल एयरपोर्ट के पास बसाई जाएगी. इसके लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण जहां पर एयरोसिटी बसा रहा है. उसी के आस-पास जमीन उपलब्ध कराने को कहा गया है. इस आईटी सिटी को टेक्नोलॉजी पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा. इसमें एआई और क्वांटम से जुड़े सभी सिस्टम टेक्नोलॉजी पार्क में विकसित किया जाएगा. मेयर ने दावा किया है कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का टेक्नोलॉजी पार्क बनेगा.

आईटी सिटी में मिलेगा रोजगार

इस मामले में ट्रिपल आईटी और एमएनएनआईटी के प्रोफेसर्स ने भी नगर निगम को अपने सुझाव दिए हैं. मेयर के मुताबिक शासन ने भी इस टेक्नोलॉजी पार्क को लेकर अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है. जिसे जल्द ही यह टेक्नोलॉजी पार्क अस्तित्व में आ जाएगा. मेयर के मुताबिक टेक्नोलॉजी पार्क के निर्माण से न केवल टेक्नोक्रेट्स को रोजगार मिलेगा. बल्कि प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से बड़ी संख्या में लोग आईटी सिटी में रोजगार से जुड़ेंगे. इससे प्रयागराज की इकोनॉमी में भी बड़ा बूम आएगा.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Allahabad,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति